ठाकुरगंज जिले में वैश्विक अभियान बीमारी की रोकथाम के प्रमुख कारक के रूप में साबुन से हाथ धोने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। सही तरीके से हाथ धोने से सांस और आंतों की बीमारियों को 25-50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ फ्री विल बैपटिस्ट सोसाइटी के हन्ना प्रोजेक्ट ने 2023 ग्लोबल हैंडवाशिंग डे थीम स्वच्छ हाथ पहुंच के भीतर हैं के साथ जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

ठाकुरगंज प्रखंड में लंपी त्‍वचा रोग से मवेशियों की जा रही जान,समाजसेवी अनिल महाराज ने कहा लंपी त्‍वचा रोग से संक्रमित मवेशियों का नहीं हो रहा है इलाज कई मवेशियों की जा चुकी है जान,पशुपालक परेशान जिम्मेदार बेख़बर।

किशनगंज जिले के लोगों को बताया गया कि अगर बीमारियों से बचना है तो अपने हाथों को साफ रखने की आदत डालें। ऐसी आदत आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाएगी। हाथों की सफाई ठीक से नहीं होने पर इसमें मौजूद हजारों बैक्टीरिया आंख, कान, नाक और मुंह सहित अन्य माध्यमों से हमारे शरीर में दाखिल हो जाता है। जो बाद में कई बीमारियों का कारण बन जाता है।

किशनगंज शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।मच्छर के डंक से लोग परेशान रहते हैं।शहर के हरेक मुहल्लों में मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। कोई क्वायल या लिक्विड काम नहीं कर रहा है। लोगों ने नियमित फॉगिंग मशीन से छिड़काव करवाने की मांग की है। ताकि मच्छरों के डंक से राहत मिल सके।

किशनगंज जिले में डेंगू का प्रसार जारी है। इस बीच मंगलवार को जिले में डेंगू का 2 नया मरीज की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में डेंगू के 21 मरीज मिले हैं।

किशनगंज जिले में डेंगू का प्रसार जारी है। डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।एनएस एलाइजा जांच में दो नया मरीज की पुष्टि हुई है।दोनों मरीज का यात्रा का कोई हिस्ट्री नहीं है इस से जाहिर होता है कि जिले में डेंगू का प्रसार जारी है।वहीं तेजी से लोग डेंगू से उबर भी रहे हैं। बताते चलें कि फिलहाल दोनो पॉजिटिव मरीज सदर अस्पताल से डेंगू स्पेशल वार्ड में भर्ती है। जहां इलाज एवं विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

किशनगंज टीबी के मरीजों को इलाज के दौरान दवाओं का पूरा कोर्स पूरा करने के लिए चिकित्सक द्वारा सलाह दिया जाता है,इसके बावजूद कुछ मरीज लापरवाही बरतते हुए दवाओं का नियमित सेवन नहीं करते हैं, जिस वजह से वैसे टीबी पीड़ित मरीज मल्टी ड्रग रजिस्टेंट और एक्सटेंसिव ड्रग रेजिस्टेंट स्टेज पर पहुंच जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि टीबी का ही बिगड़ा हुआ स्थिति एमडीआर व एक्सडीआर टीबी है।

किशनगंज जिले में डेंगू का प्रसार जारी है।डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं तेजी से लोग इससे उबर भी रहे हैं। जिले में डेंगू प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ कर 13 हो गयी है,जिसमें 12 मरीज स्वास्थ्य हो चुका है। इसमें फिलहाल 01 एक्टिव मरीज हैं। जो होम आइसोलेशन में है। इस पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विभागीय प्रयास जारी है। वहीं अब तक कुल 963 लोगों की जांच की गयी है।

किशनगंज जिले के कालाजार प्रभावित चार प्रखंड में सिंथेटिक पाइरोथाइराइड छिड़काव अभियान जारी है। छिड़काव अभियान में जिले के ठाकुरगंज, पोठिया, बहादुरगंज एवं दिघलबैंक शामिल है। अभियान में एसपी छिड़काव के साथ-साथ ग्रामीणों को कालाजार से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।इसके अलावा जिला स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिससे दिन प्रतिदिन जिल में कालाजार के मामलों में कमी आ रही है।

किशनगंज जिले में डेंगू का दस्तक के साथ लगातार डेंगू का प्रसार जारी है। शुरू में दो मरीज और उसके बाद डेंगू का प्रसार बढ़ते हुए फिर 2 नये मरीज की पहचान होने से जिले में अब तक डेंगू के 12 मरीज की पहचान हुई है जिसमें 9 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं तो वही वर्तमान में जिले में तीन मरीज डेंगू पीड़ित हैं।