किशनगंज: डीएम के द्वारा बिहार लघु उद्यमी योजना के पांच लाभुकों को ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वीसी. के माध्यम से 447 करोड़ की लागत से 33 परियोजना का लोकार्पण एवं 621 करोड़ की लागत से 42 परियोजना का शिलान्यास किया गया। तत्पश्चात वित्त चित्र का लोकार्पण किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वीसी के माध्यम से पूरे बिहार में उद्योग विभाग के द्वारा क्रियान्वित बिहार लघु उद्यमी योजना के अन्तर्गत चयनित 40 हजार लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि 50 हजार विमुक्त कर कार्य काशुभारंभ किया गया।इसी क्रम में किशनगंज जिलान्तर्गत चयनित 650 लाभूकों में से जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला के द्वारा 50 हजार की राशि का सांकेतिक चेक प्रदान कर जिले में योजना का शुभारंभ किया गया। विदित हो के योजना के अन्तर्गत कुल 2 लाख की राशि लघु उद्यम की स्थापना हेतु 3 किस्तों में प्रदान किए जाने का प्रावधान है।विमुक्त राशि सीधे लाभुकों के खाते में हस्तान्तरित होगी। योजना का लाभ पाने वाले लाभुक अनवर हक, जमील अख्तर, रितिक कुमार, कंचन देवी, उषा देवी सभी को 50,000 - 50,000 की राशि दी गई।