किशनगंज जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ मरीजों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। उक्त जानकारी सिविल सर्जन डॉ. कौशल किशोर ने दी। सिविल सर्जन डॉ. किशोर ने आम लोगों से बाजार, बस स्टैंड, मेला, मंडली और शादियों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल करने और सामाजिक दूरी व हाथों की सफाई का ध्यान रखने की अपील भी की है।