अत्यंत तीव्र धूल भरी आंधी 70–80 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज़ हवाओं के साथ अगले 2–3 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू, जयपुर, नागौर तथा आसपास के जिलों में आगे बढ़ रही है। वैधता: 30 मई, शाम 7:00 बजे तक।

राजस्थान मौसम अपडेट : 23 अगस्त आज एक कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के उतरी भागों व आसपास के झारखंड के ऊपर अवस्थित है। एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र महाराष्ट्र तट पर लगने वाले अरब सागर की खाड़ी में अवस्थित है। मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर व सीकर से होकर गुजर रही है। उक्त तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा जयपुर, भरतपुर व, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग में 25-26 अगस्त को कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश व जोधपुर संभाग में 23-26 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।