नमस्ते साथियो जयपुर वाणी पर आपका स्वागत है! मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले सप्ताह की मौसम सम्बंधित जानकारी - आज 4 अप्रैल को आज राज्य 24 घंटों में कुछ भागों में तेज आंधी बारिश दर्ज की गई है । जयपुर अजमेर भरतपुर कोटा उदयपुर में कहीं-कहीं तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि होने की संभावना है। वही जोधपुर बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 6 अप्रैल को दोपहर बाद एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में पुनः तेज आंधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। क्या आप जानते है कि अचानक आने वाली आंधी, तेज बारिश के समय किन बातो का ध्यान रखना है जयपुर की बस्ती में रहनी वाली सरिता जी कहती है - अगर बाहर तेज आंधी या बारिश शुरू हो जाए, तो तुरंत किसी सुरक्षित पक्की जगह पर चले जाएं। खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास बिल्कुल भी न खड़े हों। बिजली कड़कने के समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम करें और बिजली के उपकरणों से दूरी बनाएं। - अगर आप घर के बाहर हैं और कहीं शरण नहीं मिल रही है, तो किसी ऊंची और सुरक्षित जगह पर बैठ जाएं, जमीन पर लेटने से बचें। - तेज बारिश में पानी भरे रास्तों या नालों से दूर रहें। गाड़ी चलाते समय भी सावधानी रखें। - घर के अंदर रहें खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें, और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। याद रखें थोड़ी सी सावधानी से हम मौसम के गंभीर प्रभाव से बच सकते हैं। तोह साथियो ये जानकारी आपने आस पास के लोगो से साँझा करे। - जयपुर वाणी पर अन्य विषयो पे जानकारी लेने के लिए नंबर ३ दबाये और अपनी बात रिकॉर्ड करे । - हम आपकी बात सुनेगे और नए कार्यक्रम के साथ जानकारी प्रस्तुत करेंगे । तब तक के लिए धन्यवाद ।
पिछले 24 घंटो के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज़ की गई सर्वाधिक बारिश शाहपुरा(जयपुर) में 22.0 मिलीमीटर दर्ज की गई|
23-24 जनवरी को शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है
राजस्थान मौसम अपडेट 7 जनवरी आज भी राज्य के जयपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में घना से अतिघना कोहरा व अतिशीतदिन (Severe Cold day) दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम अधिकतम तापमान पिलानी, झुंझुनू में 11.8 डिग्री (सामान्य से 8.1 डिग्री कम) दर्ज। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 4 से 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 12 से 25 डिग्री के मध्य दर्ज किए गए है। राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी 2-3 दिन राज्य के कुछ भागों में सुबह के समय घना/अतिघना कोहरा व शीतदिन दर्ज होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं अतिशीतदिन आगामी 48 घंटे दर्ज होने की संभावना है* आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने व राज्य के उत्तरी भागों में शीतलहर की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
राजस्थान दर्ज बारिश: 27 अक्टूबर 2025 पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा खातोली (कोटा) में 69.0 मिमी. वर्षा दर्ज की गई |पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा | राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान पिलानी में 14.3 डिग्री दर्ज़ किया गया| मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर
राजस्थान मौसम अपडेट 2 सितंबर उत्तरी बंगाल की खाड़ी में आज एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है इसके आगामी 24 घंटों में प.उ.प. दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। राज्य के उत्तरी भागों व हरियाणा के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। आज भी भरतपुर, जयपुर संभाग, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश व शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी भागों में 3 सितंबर से पुनः भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 3-4-5 सितंबर को कोटा, उदयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 5 से 7 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
राजस्थान में दर्ज मौसम अपडेट: 14 अगस्त पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कहीं कहीं पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई ,पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा | राज्य में सर्वाधिक वर्षा सैपऊ (धौलपुर) में 117.0 मिलीमीटर दर्ज की गई| राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर व बीकानेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
राजस्थान मौसम अपडेट: 16 जुलाई वर्तमान में दक्षिण पश्चिमी बिहार व आसपास के क्षेत्र उत्तर प्रदेश के ऊपर एक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र (Well Marked Low Pressure area) बना हुआ है। इसके आगामी 2 दिनों में प.उ.प. दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। उक्त तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 17 जुलाई से पुनः भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 17 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 18 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने व अजमेर, उदयपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। बीकानेर संभाग में आगामी 2-3 दिन हल्की-मध्यम बारिश होने व जोधपुर संभाग में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
राजस्थान में दर्ज मौसम अपडेट: 11 जुलाई पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से भारी तथा पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई | राज्य में सर्वाधिक वर्षा चाकसू (जयपुर) में 97 मिलीमीटर दर्ज की गई | राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
राजस्थान मौसम अपडेट 5 जुलाई आज उ.प. मध्य प्रदेश के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन राज्य के उत्तरी भागों से होकर गुजर रही है। आज जयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आज मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश होने तथा दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में 6 जुलाई से कमी होने की संभावना है। बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की बारिश आगामी 2-3 दिन होने की संभावना है। हालांकि, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 6 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर
