किशना भोमिय बस्ती से जयपुर वाणी पर बता रही है की वह 55 साल की हो गई है और उन को पेशन बनानी है उस पर उन की जानकारी दे

टीला नंबर -3 से मांगी देवी साँझा कर रही है की उन्होंने जनाधार बनवाने की बहुत कोशिश की पर बन नहीं पा रहा है उनका कहना है की उन्होंने इ मित्र भी गई है जहा उन्हें पता चला की उनके कुछ डाक्यूमेंट्स अपडेट नहीं है। कृपया हमारी मदत करे हम इतने पढ़े लिखे भी नहीं है

जुवेदा ,शांति कोलोनी से जयपुर वाणी के माध्यम से अपनी बात साझा कर रही है की मेरा नाम जुवेदा है मेरे पति का नाम अब्दुल रहमान है हमें आठ महीने से राशन सामग्री नहीं मिल रही है मेरे पति की अधिक उम्र होने की वजह से उनके हाथों की फिंगर प्रिंट नहीं आ रही है और वो हमेशा थायरोइड की बीमारी से पीड़ित है बताइए हम क्या करे इसका समाधान कीजिए

मुस्कान जो की मदीना मस्जिद, बन्दा बस्ती के पास रहती है जयपुर वाणी पर अपनी बात साझा कर रही है 'मेरी दो तीन महीने पहले शादी हुई थी ससुराल वालों ने मुझे घर से निकाल दिया और अब मुझे लेके नहीं जा रहे मुझे परेशान करते है लड़के का किसी और लड़की के साथ सम्बन्ध है इससे मेरा भविष्य ख़राब हो रहा है मेरी सुनवाई कोई नहीं कर रहा है और मैं गर्भवती भी हूँ ससुराल वाले बोलते है की ये हमारा बच्चा नहीं हैअगर में जाउंगी तो वे मुझे मार देंगे महरबानी करके मेरी समस्या को दूर कराएं | सहयोगी के रूप में उसकी बहन ने भी अपनी बात साझा की और कहा की हमने इस मामले की शिकायत भी की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई वे वोलते है की हो जाएगा लेकिन कुछ भी कार्यवाही नहीं हुई |