नमस्ते साथियो जयपुर वाणी पर आपका स्वागत है यह एक ज़रूरी जनहित सूचना है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण, यानी एनजीटी ने कुछ राज्यों में पीने के पानी में सीवर का गन्दा पानी मिलने के मामले पर खुद कार्रवाई शुरू की है। यही आप अख़बार और समाचार देख रहे होंगे तोह आपको अवगत होगा की देश के कई राज्यों और कई शहरों में गंदे पानी की सप्लाई की समस्या सामने आई है। पिने के पानी की पुरानी पाइपलाइनो और टूटी हुई पाइपलाइनों के कारण पीने के पानी में सीवर का गन्दा पानी मिल रहा है। इससे कई लोग बीमार हो रहे हैं उल्टी, दस्त और पेट की गंभीर बीमारीयो के मामले भी सामने आये हैं | कुछ शहरों में गंदा पानी पीने से कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है। एनजीटी ने राज्य सरकारों और संबंधित विभागों से जवाब माँगा है और जाँच के आदेश जारी कर चुके हैं आप सभी से अपील है की अगर नल के पानी में बदबू, गंदगी या गन्दा रंग दिखे तोह, तो उसे न पिएँ और तुरंत प्रशासन को सूचित करें, आप चाहे तोह राजस्थान संपर्क 181 या पानी विभाग का स्टेट कण्ट्रोल रूम 0141-2222585 में अपनी शिकयत दर्ज करा सकते हैं और अपने अनुभव जयपुर वाणी पर नंबर ३ दबा के साँझा कर सकते हैं | हम आपसे जल्द मिलेंगे नई जानकारी और सुचना के साथ धन्यवाद
