नमस्ते साथियो जयपुर वाणी पर आपका स्वागत है ! मै पूनम राणा बस्ती से आपके पास लेकर आई हूँ, मौसम परिवर्तन से सम्बंधित कुछ जानकारियाँ | पिछली जानकारी में आपने सुना था गर्म हवाओ का झोका यानि लू हमें लगती कैसे है ? और इसके लक्षण क्या क्या- क्या हो सकते है और बचाव के लिए क्या तरीके अपनाने है | साथियों आज की जानकारी में हम जानेंगे कि मौसम में हो रहे बदलाव “मौसम परिवर्तन “ क्या है और इनके कारणों के और प्रभाव के बारे में |अचानक मौसम परिवर्तन हो क्यू हो रहा है इसके कारण और प्रभाव क्या है ? मौसम वातावरण की स्थिति है, उदाहरण के लिए गर्मी ,सर्दी ,बारिश | वातावरण की इन्ही स्थिति में आए अचानक वदलाव को मौसम परिवर्तन कहते है | जैसा की आप जानते होंगे आजकल जयपुर शहर में कभी बारिश का मौसम हो जाता है तो कभी गर्म हवाओ का झोका यानि लू चलने लग जाती है ये मौसम परिवर्तन के ही उदाहरण है |
