बुढ़मू कांग्रेस पार्टी के कांके विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सुरेश कुमार बैठा को कांके विधानसभा से विधायक बनने पर प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के अध्यक्ष धर्म गुरु महेंदर मुंडा, प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के सचिव प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रदेव मुंडा, जगदेव मुंडा, सुचिता मुंडा, दिगवार मुंडा, फूलचंद, कार्तिक मुंडा, सोनाक्षी मुंडा, चानो कुमारी मुंडा, दीपिका मुंडा सहित कई लोगों ने जीत की उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान लोगों ने कहा कि नव निर्वाचित विधायक सुरेश बैठा ने कांके में भाजपा के 35 वर्ष के अभेद्य किला को तोड़ने का कार्य किया है और वे कांग्रेस पार्टी के समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता रहे हैं।