बुढ़मू : रांची के बुढ़मू पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को जेल भेजा। जानकारी के अनुसार बीते साल बनगांवा गांव के पूरन महतो का हत्या हुवा था। और पूरन महतो के हत्या कांड में आरोपी शामिल बताया जा रहा था। हत्या में विजय राय को नामजद आरोपी बनाया गया था। वह काफी दिनों से फरार चल रहे थे। और रांची में छिपकर रह रहे थे। रांची के बरियातू पुलिस ने सूचना पाकर घटना में शामिल आरोपी विजय राय को गिरफ्तार किया। और बुढ़मू पुलिस को सौंप दिया। बुढ़मू पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरन महतो के हत्या के आरोपी विजय राय को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।