मैक्लुस्कीगंज 2 मार्च 2024 खरसावां व कुचाई को मिला कर खरसावां को अनुमंडल बनाने की मांग -- विस में शून्य काल के दौरान दशरथ गागराई ने उठाया मामला 2 केएसएन 8 : दशरथ गागराई खरसावां : खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां व कुचाई प्रखंड को मिला कर अनुमंडल बनाने की मांग की है. शनिवार को विस में शून्य काल के दौरान इस मामले को उठाते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां व कुचाई प्रखंड को मिला कर अनुमंडल बनाने की मांग लंबे समय से होते आ रहा है. भौगलिक दृष्टिकोण से भी खरसावां अनुमंडल के अस्तित्व में आना उचित प्रतित होता है. खरसावां की एक ऐतिहासिक पहचान रही है. उन्होंने सदन के जरीये सरकार से खरसावां को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की.