1st SARLA BIRLA MEMORIAL FOOTBALL CHAMPIONSHIP 2023-24 प्रथम सरला बिरला मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन आज दो मैच खेले गए, पहला मैच ग्रीन आर्मी चान्हो और बिरसा चौक फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मैच के पहले हाफ मैं कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी दूसरे हाफ में बिरसा चौक के राजेश ने 49 मिनट में शानदार गोलकर बिरसा चौक को 1-0की बढ़त दिला दिया , तथा राजेश ने फिर एकल प्रयास से 65वें मिनट में एक और शानदार गोल कर अपने टीम को 2-0 से आगे कर दिया जो कि अंत में निर्णायक साबित हुआ । इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राज फर्नीचर टाटीसिलवे के मालिक अशरफ खान के द्वारा दिया गया। दूसरा मैच जेआरएस नामकुम और सनराइज फुटबॉल क्लब दलादिल्ली के बीच खेला गया । यह मैच शुरू से अंत तक रोमांच से भरा रहा मैच के पहले हाफ में दलादिल्ली फुटबॉल क्लब को एक पेनाल्टी मिला लेकिन वह उसे गोल में तब्दील करने में असफल रहे इसके अलावा भी इन्हें कई मौके मिले लेकिन गोल करने में असमर्थ रहे मैच के 62वें मिनट में जेआरएस नामकुम के शशि को एक मौका मिला जिसे उन्होंने गोल तब्दील कर अपने टीम को 1-0 से आगे कर दिया जो कि अंत में निर्णायक साबित हुआ इस मैच के मैन ऑफ द मैच शशि रहे जिन्हें पूर्व जिला परिषद श्रीमती फूल कुमारी देवी ने पुरस्कृत किया। इस टूर्नामेंट के प्रायोजक हैं सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची।
