राँची :23 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा राज्य का बजट सत्र राज्य की विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से दो मार्च तक चलेगा। चंपई सोरेन सरकार 27 फरवरी को अपना पहले बजट पेश करेगी और सत्र में सात कार्य दिवस होंगे।मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 का तीसरा अनुपूरक बजट 23 फरवरी को पेश किया जाएगा।