रांची/ बुढ़मू : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आज मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की एवं आगामी आठ मार्च को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया।