वित्त रहित संयुक्त शिक्षा संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर +2 आदर्श उच्च विद्यालय मैक्लुस्कीगंज के शिक्षकों संग कर्मी एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर रहे. शिक्षकों ने अपनी प्रमुख मांगो को लेकर बताया कि विद्यालय को सरकारी कर घाटा अनुदान दिया जाए, वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र छात्रओं को बिना भेदभाव के सभी सुविधाएं दि जाए. अनुदान की अनुसंशा को वर्ष 23-24 से किया जाए सहित अन्य मंहगे शामिल है. मौके पर प्राचार्य आदित्य प्रसाद साहू, राधा देवी, लखन प्रसाद साहू, एडवर्ड मरांडी, आरके शुक्ला, सुधीर पांडेय, गोपाल प्रसाद, निर्मल कुजूर, मनोहर महतो उपस्थित थे.
