रांची। रक्षाबंधन कब मनाएं 30 या 31 अगस्त को इसे लेकर बहुत सारे लोगों के मन में दुविधाएं चल रही है क्या पर्व त्योहार अब 2 दिन तक मनाएं जायेंगे? आइए जाने कब है रक्षा बंधन? और इसका शुभ मुहूर्त। 31 अगस्त को उदयातिथि मानकर दिनभर जब सुविधा हो आप रक्षा बंधन का त्योहार मनाए।पुजारी सोनू तिवारी के द्वारा 30 अगस्त को भद्रा रात्रि में 8 बजकर 58 मिनट तक है। शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन और होलिका दहन भद्रा में नहीं करनी चाहिए भद्रा के बीच शुभ मुहूर्त निकालकर भी नहीं इसीलिए जो लोग 30 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनायेंगे वो रात्रि में नौ बजे के बाद ही जबकि जिसका उदय उसी का अस्त शास्त्रों के इस प्रमाण को मानते हुए *उदया तिथि मानकर 31 अगस्त को रक्षाबंधन दिनभर मनाया जायेगा* 31 अगस्त को रक्षाबंधन उचित 31 अगस्त को दिनभर शुभ मुहूर्त।
