एशिया कप के लिए BCCI ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है। बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए अभी 17 सदस्यीय टीम का चयन किया है। बता दें कि 2023 एशिया कप का आगाज़ 30 अगस्त से होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया 2023 एशिया कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलेगी। वहीं एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है।
