रांची। रांची से गिरिडीह जा रही बस सम्राट यात्री बस नदी में गिर गई घटना में 4 लोगों की मौत की सूचना है घटना पर सीएम ने गहरा दुख जताया है राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है बताया जा रहा है बस में तकरीबन 30 लोग सवार थे। बस राजधानी रांची से गिरिडीह जा रही थी तभी रास्ते में वह असंतुलित होकर बराकर नदी में जा गिरी बस की दुर्घटना होती है वहां अफरा-तफरी मच गई स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत बचाव के कार्य में लग गए बस का नाम आलीशान सम्राट है । यह हादसा डुमरी मुख्य पथ की बताई जा रही है फिलहाल बस में सवार कम से कम 25 लोगों को डूबने की आशंका है।