राज्य में हड़िया और शराब बिक्री एवम निर्माण कार्य में जुटी महिलाओ के दिन अब बहुरने लगे है।झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास से ये प्रतिफल है की 20 सितम्बर 2020 से शुरू हुआ ये योजना के जरिए हड़िया शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी 30,013 ने सम्मानजनक आजीविका को अपने जीवन का आधार बनाया। आज ये महिलाएं समाज में बदलाव की कहानी गढ़ दूसरो के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। जागरूकता ने निभाया अहम किरदार फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का शुभारंभ हड़िया और शराब निर्माण कर बिक्री करने वाली महिलाओं के लिए किया गया था। अभियान का प्रथम चरण वर्ष 2020 में किया गया था सर्वेक्षण के माध्यम से15 ,284 तय की गई थी जिसमे 14, 243 महिलाओ को रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधनों के साथ जोड़ा गया। जिसमे l महिलाओ के बीच 1424.3 लाख रुपए का ब्याज मुक्त ऋण सहयोग राशी उपलब्ध कराई गई। अभियान का दूसरा चरण 15 नवंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 में संचालित किया गया जिसमे 9,474 महिलाओ को चिन्हित कर 9,291 महिलाओ को रोजगार और अन्य साधनों के साथ जोड़ा गया।जिसमे 929.1 लाख रुपए का ब्याज मुक्त धनराशि उपलब्ध कराई गई । इसके बाद भी ये अभियान रुका नही है हड़िया शराब बिक्री करने वाली महिलाओं को चिन्हित करने का कार्य राज्य में चलता रहा जिसका परिणाम है कि अब तक 30,013 महिलाओ को इस योजना का लाभ मिला है। आवेदन हेतु पात्रता फूलो झानो आशीर्वाद योजना में आवेदन के लिए आवेदक को इसकी निर्धारित पात्रताओं को पूरा करना होगा, जिसे पूरा करने पर ही आप आवेदन कर सकेंगे, ऐसी सभी पात्रताओं की जानकारी कुछ इस प्रकार है। योजना में आवेदन हेतु आवेदक झारखण्ड के स्थाई निवासी होने चाहिए। राज्य की महिलाएं ही योजना में आवेदन हेतु पात्र होंगी। वह महिलाएं जो हड़िया दारू से जुड़े निर्माण या बिक्री से जुडी हुई हैं, वह योजना में आवेदन के पात्र होंगी। आवेदनकर्ता के पास योजना में आवेदन हेतु सभी दस्तावेज होने आवश्यक है। फूलो झानों हेतु आवश्यक दस्तावेज योजना में आवेदन के लिए आपको कुछ महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ऐसे सभी दस्तावेजों की जानकारी कुछ इस प्रकार है। आवेदक का आधार कार्ड निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र आयु प्रमाण पत्र रजिस्टर मोबाइल नंबर ईमेल आईडी बैंक की पासबुक फूलो झानो आशीर्वाद योजना आवेदन प्रक्रिया फूलो झानो आशीर्वाद योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए योजना में आवेदन करना होगा, इसके लिए आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर आवेदन की प्रक्रिया आप यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। योजना के तहत कीन्हे लाभ प्रदान किया जाएगा? योजना के तहत झारखण्ड के आर्थिक रूप से कमजोर या गरीब परिवार की महिलाएं जो हड़िया दारू के निर्माण या बिक्री से जुडी हुई हैं, उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
