देश में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के शैक्षिक स्तर को बढ़ावा देने के लिए सरकार नियमित योजनाएं लाती है। जिससे महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है और वे अपना खुशहाल जीवन यापन करने में सक्षम होते हैं। इसी क्रम में झारखण्ड सरकार ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को शुरू किया था। इस योजना को भारतीय पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित किया जाता है। लेकिन वर्ष 2022 में इस योजना का संसोधन किया गया। जिसका नाम बदलकर बाद में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना रखा गया। जिस वजह से वर्तमान में अब बालिकाओं को अब पूर्व में चल रही सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। उसके स्थान पर अब उन्हें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2023: आवेदन फॉर्म, लाभ व पात्रता | बालिकाओं को प्रोत्साहन देने के लिए इस योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं तक उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के कुछ जिलों में इस योजना का लाभ देना शुरू कर दिया गया है। आज के हमारे इस पोस्ट के जरिये हम आपको इस योजना से जुड़े सभी जानकारियों से साझा करने वाले है किस तरह से आप इस योजना से जुड़ सकते हो और इसका लाभ किस प्रकार से लिया जाएगा। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखण्ड सरकार ने अपने राज्य की बालिकाओं के शिक्षा को उच्च स्तर तक ले जाने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को आरम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य में पढ़ रही कक्षा 8वीं एवं 9 वीं की बालिकाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे और कक्षा 10वीं, 11वीं और 12 वीं में पढ़ने वाली बालिकाओं को 5000₹ की आर्थिक सहायता दी जाएगी और साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर बालिकाओं को 20,000 का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा। इस राशि से बालिकाएं उच्च स्तर की पढाई कर सकती हैं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ-साथ राज्य का भी नाम करेंगी। बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाने और उन्हें बचाने के लिए एक अच्छी शिक्षा प्रदान करना ताकि वो आत्मनिर्भर और मजबूत बन सकें। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड अंत्योदय कार्ड निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र बैंक खाता विवरण पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ स्कूल जाने का प्रमाण पत्र SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र जो भी लाभार्थी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाएं या फिर यहाँ पर हमने आपको आवेदन फॉर्म का pdf उपलब्ध कराया है। आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करके आपको प्रिंटआउट लेना है, उसके बाद आप उसे ध्यान पूर्वक भरकर भी आवश्यक डाक्यूमेंट्स मांगे गए हैं उन्हें साथ में अटैच कर देना है। सभी जानकारियां भरने के बाद आपको इस फॉर्म को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी या फिर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में सबमिट करना है सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना क्या है ? झारखण्ड सरकार द्वारा इस योजना को अपने राज्य में पढ़ रही बालिकाओं की शिक्षा में आर्थिक मदद करने के लिए शुरु किया गया है। जिसके माध्यम से कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं में पढ़ रही छात्रों को आर्थिक सहायता के रूप में कुछ धनराशि दी जाएगी। जिससे वो अपनी पढाई में उपयोग कर सके। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं के लाभार्थियों को 6 किस्तों में कुल 40 हजार की धनराशि आर्थिक सहायता की तौर पर दी जाएगी। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन से हैं ? सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए आवेदकर्ता के पास आधार कार्ड, अंत्योदय कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, स्कूल जाने का प्रमाण पत्र, SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र, आदि की ज़रूरत पड़ेगी। सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करना है ? इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको आवेदन पत्र को डाउनलोड करना है उसके बाद उसे भरकर कार्यालय में सबमिट कर देना हैं।