झारखण्ड राज्य के रांची जिला के खलारी प्रखंड अंतर्गत लपरा से संजो देवी ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को बताया कि कुछ दिन पहले उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका गोल्डन कार्ड बनाने में समस्या आ रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता जयबीर यादव ने इस खबर को सुना और संजो देवी को ये जानकारी दी की आपका गोल्डन कार्ड प्रज्ञा केंद्र में बनेगा। हमारे संवादाता संजो देवी के साथ प्रज्ञा केंद्र गए और उनका फॉर्म ऑनलाइन भरवाया। इसका असर यह हुआ है कि संजो देवी का गोल्डन कार्ड अब बन गया है। समस्या का समाधान होने से संजो देवी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहीं है।