बिहार राज्य के नालंदा जिला के थरथरी प्रखंड के अमीरा ग्राम से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से चंचला कुमारी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है। जीविका मोबाइल वाणी पर चंचला कुमारी को गर्भवती महिला धात्री महिला के खान पान, कोरोना , बच्चो के खान पान और सरकारी योजना के बारे में जानकरी मिली। चंचला कुमारी को मुन्नी की कहानी सुनना अच्छा लगता है।मुन्नी की कहानी सुन कर चंचला को लड़कियों की शादी कम उम्र में नहीं करनी चाहिए इस विषय में जानकारी मिली । जानकारी मिलने के बाद चंचला ने अपनी बेटी की शादी 19 साल की उम्र में किया और चंचला अन्य लोगो को भी जानकारी देती है कि अपनी बेटी की शादी कम उम्र में ना करे।जानकारी देने के लिए चंचला कुमारी जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है.

बिहार राज्य के नालंदा जिला के थरथरी प्रखंड के सलेमपुर से सरिता देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि वे जीविका मोबाईल वाणी सुनती हैं। इसमें शांति की कहानी ,मेरी सहेलियां बड़ी सवालिया ,कामयाब दीदी की कहानी और स्वास्थ्य की बाते डॉक्टर अनीता के साथ सुनती हैं जो उन्हें बहुत ही अच्छा लगता है। सरिता देवी का कहना है वे गर्भवती हैं और स्वास्थ्य की बाते डॉक्टर अनीता के साथ कार्यक्रम सुनने के बाद उन्हें बहुत लाभ मिल रहा है। उन्हें इस कार्यक्रम से जो भी जानकारियाँ मिलती हैं वे उसे अपने जीवन में लागु करती हैं। उन्होंने जीविका मोबाईल वाणी में सुनने के बाद अपना टीकाकरण भी करवाया। साथ ही उनका कहना है कि जीविका मोबाईल वाणी सुनने के बाद बहुत सी महिलाओं को लोन लेकर रोजगार करने की भी जानकारी मिली और वे उसका लाभ उठा रही हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिला के थरथरी प्रखंड के अमेरा गांव से प्रतिभा कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि वे जीविका मोबाईल वाणी दो साल से सुनती हैं। उन्होंने बताया उन्होंने मोबाईल वाणी पर गर्भवती ,धात्री महिला और बच्चों की पढ़ाई के बारे में सुना उनको गर्भवती महिला की जानकारी के बारे में कार्यकर्म बहुत अच्छा लगा। उनको इससे यह जानकारी मिला कि बच्चे को जन्म के एक घंटे के अंदर माँ का पीला गाढ़ा दूध देना चाहिए। साथ ही छ महीने तक केवल माँ का दूध ही देना चाहिए और दो साल तक माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार भी देना चाहिए। प्रतिभा कुमारी का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसे अपने जीवन में भी लागू किया। अपने गोतनी को इसके बारे में बताया उनका छोटा बच्चा है जिसे वे छः महीने तक केवल माँ का दूध ही पिलाती थी और दो साल तक माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार देती थी जिससे आज उनका बच्चा तंदुरुस्त है। इस जानकारी के लिए उन्होंने मोबाईल वाणी को धन्यवाद दिया है

बिहार राज्य के नालंदा जिला के परवल पुर प्रखंड के मुस्कान सी एल एफ से संजय ने एक दीदी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया वे जीविका मोबाइल वाणी को नियमित रूप से सुनती हैं। इसमें वे धात्री महिला ,बच्चों और गर्भवती महिला के खान पान की जानकारी सुनती हैं जो उनको बहुत ही अच्छी लगती है। इसमें वे समय से खाना खाना ,साफ सफाई से रहना ,टीकाकरण करना आदि सुनती हैं। इसमें से उन्हें सबसे अच्छा धात्री महिला के बारे में जानकारी जो मिलता है वो अच्छा लगता है। उनका कहना है इसे सुनने के बाद वे अपने घर और आस पास की महिलाओं को भी इसकी जानकारी देती हैं जिसे वे अपने जीवन में लागु कर रही हैं और आज वे और उनका बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। इस जानकारी के लिए वे जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही हैं। .

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से पिंकी देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है। जीविका मोबाइल वाणी पर पिंकी देवी को गर्भवती महिला के खान पान, बच्चो के पूरक आहार और कोरोना वायरस के बारे में जानकारी सुनना अच्छा लगता है। गर्भवती महिला और बच्चों के खान पान के बारे में सुनने के बाद पिंकी देवी ने इसे अपने जीवन में अपनाया। जानकारी देने के लिए पिंकी देवी जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है

बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से संजय कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे स्वास्थ्य पर चर्चा करती हैं वे गर्भवती ,धात्री महिला और बच्चों के खान पान पर दूसरे दीदी को जानकारी देती हैं। उनका कहना है कि वे जीविका से जुड़ी हुयी हैं और इसमें जो भी कार्यक्रम चलता है उसे सुनकर दूसरे दीदी को बच्चों के खान पान की जानकारी देती हैं। उन्होंने बोधी बीघा में रहने वाली एक दीदी को जानकारी दिया था कि बच्चे को जन्म से लेकर छः महीने तक केवल माँ का दूध ही देना चाहिए पानी की एक बून्द भी नहीं देना चाहिए। लेकिन वो दीदी नहीं मान रही थी। फिर सुनीता देवी ने उन्हें जीविका मोबाईल वाणी सुनने के लिए कहा जिसका असर यह हुआ कि उनके विचार में परिवर्तन आया और वे अब अपने बच्चे को पानी नहीं पिलाती हैं।

Transcript Unavailable.