बिहार राज्य के नालंदा जिला के थरथरी प्रखंड के सलेमपुर से सरिता देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि वे जीविका मोबाईल वाणी सुनती हैं। इसमें शांति की कहानी ,मेरी सहेलियां बड़ी सवालिया ,कामयाब दीदी की कहानी और स्वास्थ्य की बाते डॉक्टर अनीता के साथ सुनती हैं जो उन्हें बहुत ही अच्छा लगता है। सरिता देवी का कहना है वे गर्भवती हैं और स्वास्थ्य की बाते डॉक्टर अनीता के साथ कार्यक्रम सुनने के बाद उन्हें बहुत लाभ मिल रहा है। उन्हें इस कार्यक्रम से जो भी जानकारियाँ मिलती हैं वे उसे अपने जीवन में लागु करती हैं। उन्होंने जीविका मोबाईल वाणी में सुनने के बाद अपना टीकाकरण भी करवाया। साथ ही उनका कहना है कि जीविका मोबाईल वाणी सुनने के बाद बहुत सी महिलाओं को लोन लेकर रोजगार करने की भी जानकारी मिली और वे उसका लाभ उठा रही हैं।