बिहार राज्य के नालंदा जिले से इंदिरा देवी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि ये गरीब घर की लड़की हैं और इनके माता-पिता ने इनकी शादी तेरह वर्ष की उम्र में कर दिया था। कम उम्र में शादी होने के कारण एवं चार बच्चों को जन्म देने के वजह से ये कमजोर हो गईं। पति की कमाई नही होने के कारण खान-पान में बहुत तकलीफ होती थी एवं बीमारी में बहुत ज्यादा पैसा खर्च होता था।परिस्थितियों से हार न मानने के जज्बे के साथ इन्होने जीविका समूह से जुड़कर लोन लिया और रोजगार शुरू किया। समय के साथ जहाँ इन्होने अपने बिजनेस को बढ़ाया वहीं कर्ज भी वापस किया।समय के साथ इंदिरा निरक्षर से साक्षर बनी,हस्ताक्षर करना सीखा और समूह में सीएम के पद पर कार्य भी करने लगी। दो पैसे कमा कर अपने बच्चों को पढ़ाती थी। साथ ही इनका कहना है कि इन्होने जीविका समूह से जुड़ कर बाल-विवाह के विरुद्ध कार्य किया।बच्चों की शादी इंदिरा ने पढ़ा-लिखा कर सही उम्र में किया। वर्तमान में बेटी भी जीविका मोबाईल वाणी के लिए कार्य कर रही हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिला के ग्राम चेरम के चमेली भीवो की सीएम रेखा देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी सुनती हैं। इसमें चल रहे कार्यक्रमों को सुनकर वो अपनी गर्भवती बहु का बहुत अच्छे से ख्याल रख रही हैं। उन्होंने बतया कि वे अपनी गर्भवती बहु का तीन बार जाँच और दो बार अल्ट्रासॉउन्ड करायी हैं।रेखा देवी अपनी गर्भवती बहु के खानपान का खास ध्यान देती है दस खाद्य पदार्थों में से पांच खाद्य पदार्थ देती है ,साथ ही साथ कैल्सियम एवं आयरन की गोली भी खिलाती हैं ताकि उनकी बहु स्वस्थ रहे। उन्हें इस कार्यक्रम से जो भी जानकारियाँ मिलती हैं वे उसे अपने घर परिवार में अपना रही हैं। साथ ही उनका कहना है कि जीविका मोबाईल वाणी सुनने के बाद बहुत सी गर्भवती महिलाएं मिली जानकारियों से लाभ उठा रही हैं।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के नगरनौसा प्रखंड के उषा सीएलएफ से संजय मोबाइल वाणी के माध्यम से सरस्वती जीविका ग्राम संगठन की अध्यक्ष वीणा देवी का साक्षात्कार लिये जिसमे वीणा देवी बताती है कि वे जीविका मोबाइल वाणी चार वर्षों से सुन रही है। इसमें उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारियां जीवन में स्वस्थ रहने के लिए बतायी जाती है वो बहुत अच्छी लगती है जैसे गर्भवती महिलाओं के खानपान से जुड़ी बातें ।मोबाइल वाणी से मिली जानकारियों को ये अपने परिवार के सदस्यों को बताती है और उसे अपनाती भी है ,जैसे कि गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में दस खाद्य समूहों में से पांच खाद्य समूहों का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए जैसे हरी साग सब्जियां ,दाल ,फल ,दूध ,पनीर ,अंडा,मांस एवं मछली आदि का सेवन करना चाहिए ये सारी जानकारियां उन्होंने ने अपनी ननद को बताया। इन जानकारियों को उनकी ननद ने अपने जीवन में अपनाया है और उनका बच्चा हृष्ट पुष्ट है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के परवल पुर प्रखंड के मुस्कान सी एल एफ से संजय ने चंद रेखा देवी से साक्षत्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया वे जीविका मोबाइल वाणी को एक साल से सुन रही हैं। इसमें वे कोरोना सम्बंधित जानकारी ,साफ सफाई के बारे में जानकारी और बच्चों को कैसे रखना चाहिए एवं उनके खानपान की जानकारी सुनती हैं जो उनको बहुत ही अच्छी लगती है। इसमें वे समय से खाना खाना ,साफ सफाई से रहना ,टीकाकरण करना आदि सुनती हैं। इसमें से उन्हें सबसे अच्छा कोरोना के बारे में जानकारी जो मिलता है वो अच्छा लगता है। उनका कहना है इसे सुनने के बाद वे दिनचर्या में अपनाया है मास्क लगाना टीका लगाना और हाथों को धोना इन सब को अपनाया है। उन्होंने बतया ये सब जानकरी को अपने आस पास के लोगों बता कर जागरूक करती हैं। इस जानकारी के लिए वे जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही हैं। .

बिहार राज्य के जिला नालंदा के हरनौत से संजय मोबाइल वाणी के माध्यम से थरथरी प्रखंड के बस्ता निवासी खुशबू कुमारी का साक्षात्कार लिया जिसमे खुशबू कुमारी बताती है कि वे जीविका मोबाइल वाणी छह महीने से सुन रही है। इसमें उन्हें अनेक प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां जो जीवन में स्वस्थ रहने के लिए बतायी जाती है और गर्भवती महिलाओं के खानपान से जुड़ी बातें सुनने को मिलती है। मोबाइल वाणी से मिली जानकारियों को ये अपने परिवार के सदस्यों को बताती है और उसे अपनाती भी है ,कोरोना टीकाकरण सम्बन्धी जानकारियों को सुनकर उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के अलावा खुद भी कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है और अपने आस पड़ोस की दीदियों को भी बताती हैं की कोरोना का टीका अवश्य लगाए। इसके साथ ही साथ उन्होंने बतया की वे पोषण बगीचा के बारे में सुना और अपने घर के पास थोड़ी सी जमीन पर पोषण बगीचा लगाया जिसमे उन्होंने गोभी ,पत्ता गोभी ,बैंगन ,टमाटर,पालक ,करेला और मूली लगायी हैं और बाकि दीदियों से भी आग्रह करती है की वो भी पोषण बगीचा लगाएं और पौष्टिक आहार लें। ये सारी जानकारियों को उन्होंने ने अपनाया है और मिली जानकारियों के लिए मोबाइल वाणी का धन्यवाद करती हैं

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.