Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के महोबा जिला से लता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि यदि उनके गाँव में महिला प्रधान होती तो उनके क्षेत्र में भी स्टेडियम होता और वे भी खेल पाती। साथ ही उन्होंने बताया कि गाव में समाज के लोग लड़कियों को खेलने नहीं देते है कहते है इन्हे केवल घर का काम करना चाहिए ,बहुत ज्यादा लड़का और लड़की में भेदभाव किया जाता है। इसलिए वे चाहती हैं कि महिला प्रधान हो जिससे की महिलाओं को भी बराबर का अधिकार मिल सके

उत्तरप्रदेश राज्य के बरेली जिला से सानिया ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला प्रधान तो बन जाती है लेकिन अपने क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण नहीं करती हैं। साथ ही उन्होंने कहा की अगर वे प्रधान बनती हैं तो वे अपना काम स्वयं करेंगी किसी से सहायता नहीं लेंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के महोबा जिला के ग्राम रारपुर से राम मिलन मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतें है,कि उनकी दादी जी समूह से जुड़ कर कार्य करती हैं ,और पंचायत की सदस्य भी है।वो घर घर जा कर सभी को कोरोना वायरस की जानकारी देती हैं। महिलाओं को लोगों के प्रति सीखा रही हैं उनका कहना है की उन्होंने भी नीलिमा की कहानी सुना उनको भी ये प्रेरणा मिली की पुरुषों को भी महिलाओं का सहयोग करना चाहिये। महिला और पुरुष गाड़ी के दो पहिये है इसलिए दोनों को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिये

उत्तरप्रदेश राज्य के इलाहाबाद जिला के पचेरा गांव से केश रानी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वह मेरी पंचायत मेरी शक्ति से जुड़ी हुई हैं, नीलिमा की कहानी सुनती हैं और कहानी को समझती हैं। नीलिमा की कहानी बहुत अच्छी है इससे महिलाएं प्रेरित हो कर आगे बढ़ेंगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के इलाहाबाद जिला के पचेरा गांव से कल्पना मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वह मेरी पंचायत मेरी शक्ति से जुड़ी हुई है।महिलाओं को दबा कर रखा जाता है ,महिलाओं से जुड़े महिला मुद्दों को उठती हैं,और पंचायत तक जाना चाहतीं हैं। महिलाएं अगर पंचायत तक जाती है तो कई तरह के सवाल उठने लगते हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य से सुमन मोबाइल वाणी क्र माध्यम से बतातीं है, की उनको नीलिमा की कहानी अच्छी लगती है और वो महिलाओं को जागरूक करने का काम करतीं हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के चंदौली जिले से शीला देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि संस्था से जुड़ने के बाद उन्हें महिलाओं के अधिकार के बारे में जानकारियाँ मिली। वह महिलाओं और किशोरियों के साथ होने वाले हिंसा के बारे में इस बात को बैठक में बताती है

उत्तरप्रदेश राज्य से पूनम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहती हैं, की आज वो इस मुकाम पर पहुँच गयी है ,की महिलाओं और किशोरियों के साथ बैठक करतीं है ,उनके समस्याओं का समाधान करतीं है।महिलाओं के दिनचर्या में होने वाले मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करती है ,समाज को अलग दायरा नहीं देना चाहिए महिलाओं और किशोरियों को उनको भी अपनी इच्छा अनुसार जीने की स्वतंत्रा होनी चाहिए। महिलाओं को अपनी मर्ज़ी से कपड़े का चुनाव करना चाहिए , लड़के का चुनाव करना चाहिए ,शादी का फैसला करना चाहिए आदि

उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी जिला के गांजरी से संजू देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहतीं है कि वो संस्था से जुड़ी हुई हैं। अपना कार्य वो खुद करती हैं,महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोने का भी कार्य करती है।