बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकेटिया ग्राम के  पोसा पंचायत से एलोसिया मरांडी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे चिराग वाणी के नियमित श्रोता हैं  पहले उन्हें बेर खाने के तरीके की जानकारी नहीं थी लेकिन चिराग वाणी पर चल रहे कार्यक्रम सुनने के बाद उन्हें बेर खाने के तरीके की जानकारी मिली। उनका कहना है अब वे वैसा ही बेर खाती हैं जैसा उन्हें जानकारी मिला। इस जानकारी के लिए उन्होंने मोबाईल वाणी को धन्यवाद दिया है।

बिहार राज्य के सारण जिला से विक्की कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दिनांक 18 अप्रैल 2020 को मोबाइल वाणी पर एक खबर रिकॉर्ड कराया गया था जिसमें बताया गया था कि उन्हें राशन नहीं मिल रहा है जिसकारण उन्हें परेशानी हो रही है।उस खबर को चलाने के बाद रिपोर्टर प्रेमजीत कुमार सिंह ने इस समस्या को प्रसाशन तक पहुंचाया और उनकी राशन दिलाने में मदद की।इसलिए वह मोबाइल वाणी के सभी टीम को धन्यवाद दे रहे है क्योकि उनकी वजह से उन्हें राशन प्राप्त हो पाया।वही उनका ये भी कहना है कि मोबाइल वाणी इसी तरह दिव्यांग और मजदूरों की मदद करती रहें।वही वह कहते है कि सभी लोग कोरोना से सुरक्षित रहें।

बिहर राज्य के जमुई जिला के सोनो प्रखंड से दीपक कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक इग्यारह अप्रैल दो हज़ार बीस को मुकेश कुमार यादव ने चिराग़ इंस्टेंस पर मोबाईल वाणी के माध्यम से एक रिकॉर्ड कराया गया था, जिसमे उन्होंने बताया था कि वे मुंबई के करजाहा में फंसे हुए हैं और उन्हें खाने पीने में समस्या हो रही है। इस रिकॉर्डिंग के प्रसारित होने के बाद मोबाईल वाणी के द्वारा उनकी शिकायत को मुंबई के हेल्पलाइन नंबर के साथ साझा किया गया था।तथा उनसे व्यक्तिगत बात की गयी थी साथ ही जमुई के श्रम अधीक्षक के साथ भी इस शिकायत को साझा किया गया था। इसके पश्चात मुकेश कुमार को राशन दे दिया गया है जिससे वे प्रसन्न है और उन्होंने मोबाईल वाणी को धन्यवाद दिया है।

बिहर राज्य के जमुई जिला के सोनो प्रखंड से मुकेश कुमार यादव ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक इग्यारह अप्रैल दो हज़ार बीस को उन्होंने एक रिकॉर्ड कराया गया था, जिसमे उन्होंने बताया था कि वे मुंबई के करजाहा में फंसे हुए हैं और उन्हें खाने पीने में समस्या हो रही है। इस रिकॉर्डिंग के प्रसारित होने के बाद मोबाईल वाणी के पहल से उनको दस दिन का राशन जिसमे पांच किलो चावल ,पांच किलो आटा ,दाल,आदि दिया गया है। राशन मिलने से मुकेश कुमार खुश हैं और मोबाईल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं

Transcript Unavailable.