झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह पंचायत से सुखलाल रविदास की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सहदेव ठाकुर से हुई। सहदेव ठाकुर कहते है कि उनको वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है

बिहार राज्य के जमुई जिला के चकाई से बिनीता मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि बिहार में वृद्ध लोगों को कम पेंशन दिया जा रहा है। इस बढ़े हुये महँगाई में उन्हें इतना कम पेंशन दिया जा रहा है जिसके वजह से उन्हें परेशानी हो रही है

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस समय देश में 3.5 करोड़ लोगों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है. राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ केवल उन्हीं वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाता है, जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है. अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो हर जिले में प्रखंड स्तर पर आरटीपीएस कार्यालय में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस काम के लिए अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. क्या आपके पास आवेदन करने के लिए पर्याप्त दस्तावेज नहीं हैं? अगर ऐसा है तो क्या गांव के मुखिया या फिर प्रखंड पदाधिकारी आपकी मदद कर रहे हैं? यदि आप राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं लेकिन उसमें दिक्कत आ रही है तो इसके बारे में हमसे बात कर सकते हैं.

Transcript Unavailable.

नमस्कार आदाब साथियों ,ये जानकारी खास तौर से वरिष्ठ एवं विकलांग नागरिक और विधवा महिलाओं के लिए है। चलिए जानते हैं राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना के तहत सरकार द्वारा आपके लिए क्या प्रवधान है। विस्तारपूर्वक जानकरी के लिए ऑडियो में क्लिक करें।