Transcript Unavailable.
जहां एक ओर पूरी दुनिया लॉकडाउन के घेरे में है ताकि जितने लोग जीवित हैं वे सुरक्षित रहें. वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश में श्रमिकों का जीवन दांव पर लगार कर कई गारमेंट फैक्ट्रियों को खोल दिया गया है. जानकारी के अनुसार देश की कुल 7602 गार्मेंट फैक्ट्रियों में से 2916 को दोबारा शुरू कर दिया गया है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना संकट के बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है. सात राज्यों की दो सौ नई मंडियां आज से कृषि उत्पाद की बिक्री के लिए ई-नैम यानी ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार मंच में शामिल हो गई हैं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
-देशव्यापी पूर्णबंदी की अवधि 17 मई तक बढाई गई। सभी यात्री रेलगाडियां और विमान सेवायें स्थगित रहेंगी। -केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा-व्यावहारिक तौर पर करीब आधे देश में 4 मई से पूरी तरह कामकाज शुरू हो जायेगा। -प्रवासी मजदूरों और छात्रों का विभिन्न राज्यों से अपने गृहनगर पहुंचना शुरू। -राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समय पर उठाये गये प्रभावी कदमों की सराहना की। -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 से जुडे मुद्दों पर थाइलैंड के प्रधानमंत्री प्रत्युत चान-ओ-चा के साथ विचार-विमर्श किया। -प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत महिला लाभार्थियों के खाते में पांच सौ रुपये की दूसरी किश्त आज भेजी जा रही है। -ऐतिहासिक मैच में इस्तेमाल किए गए बैट को नीलाम करेंगे हर्शल गिब्स
सुनिए क्या है पर्यटन मंत्रालय के 15 अक्टूबर तक होटल रेस्टोरेंट बंद रखने वाली बातों का सच खबर का श्रोत : ऑल्ट न्यूज़
-सरकार ने देशव्यापी पूर्णबंदी 17 मई तक बढ़ाई। ग्रीन ज़ोन में कुछ आर्थिक गतिविधियों की छूट दी गई लेकिन रेड ज़ोन में प्रतिबंध जारी रहेंगे। -देश में कोविड-19 से उपचार के बाद ठीक होने की दर 25 प्रतिशत से अधिक हुई। -विशेष रेलगाड़ियों से विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को पहुंचाने का काम शुरू। -कोविड-19 से मुकाबले के लिए सुरक्षा उपकरण और चिकित्सा सामग्री के निर्माण में महत्वपूर्ण वृद्धि। -सरकार ने 49 वन उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया। -अमरीका के खाद्य और औषधि नियामक संगठन ने कोरोना से गम्भीर रूप से ग्रस्त रोगियों को उपचार के लिए रेमडेसीवीर दवा के उपयोग की अनुमति दी। - विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2021 नवंबर तक के लिए हुई स्थगित
-केन्द्र सरकार ने पूर्णबंदी चार मई से दो और सप्ताह के लिए बढाई। ग्रीन जोन इलाकों में छूट। -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उड्डयन और ऊर्जा क्षेत्र की समीक्षा के लिए अलग-अलग बैठके कीं। -रेल मंत्रालय विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों के आवागमन के लिए श्रमिक स्पेशल रेलगाडियां चलाई। तेलंगाना से पहली विशेष रेलगाडी झारखंड के लिए रवाना हुई । -स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा - मरीजों की स्वस्थ होने की दर पिछले 14 दिन में 25 प्रतिशत से अधिक हुई। चिकित्सा उपकरणों की कोई कमी नहीं। -सात राज्यों की दो सौ नई मंडियां कृषि उपज के विपणन के लिए ई-नैम प्लेटफॉर्म से जुडीं। -हर्सल गिब्स नीलाम करेंगे ऐतिहासिक पारी वाला बल्ला, हासिल किया था वनडे का सबसे बड़ा लक्ष्य
अगर आप भी बैंक में अवकाश होने की बात को सही मानकर बैंक के काम निपटाने की जल्दबाजी कर रहे हैं तो पहले जान लें कि आखिर इस खबर की सच्चाई है क्या? खबर का स्त्रोत: गांव कनेक्शन
-केन्द्र ने कोविड-19 के ठोस प्रबंधन के लिए राज्यों से विशेष हस्तक्षेप वाले क्षेत्रों की पहचान करने को कहा। -कोविड-19 से उपचार के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 25 प्रतिशत हुई। रोगियों की संख्या अब 11 दिनों में दोगुनी। -निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव कराने की अनुमति दी। -झारखंड विशेष रेलगाडी के माध्यम से तेलंगाना से अपने प्रवासी मजदूरों को वापस ला रहा है। अन्य राज्यों ने भी अपने मजदूरों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। -राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। -भारत को भारत में हराना है हमारा पहला लक्ष्य, टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बनने के बाद गरजा ऑस्ट्रेलिया
बिहार राज्य के जमुई जिला के चकाई प्रखंड से सौम्य श्री रॉय मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है की स्तनपान कराते वक़्त किन किन सावधानियों का ख्याल रखना चाहिए इसके बारे में जानकारी दे रही है
