दुनिया की सबसे बड़े होटल चेन मैरियट इंटरनेशनल के चीफ एग्जीक्युटिव आर्ने सॉरेन्सन ने कोरोना महामारी के बीच अपने कर्मचारियों तक वीडियो मैसेज भेजा है. जिसमें उन्होंने कहा है कि इस वक्त मैरियट का बिजनेस 75 फीसदी तक प्रभावित हुआ है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
-पूर्णबंदी का तीसरा चरण ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में विभिन्न रियायतों के साथ आज से शुरू। स्-वास्थ्य मंत्री डॉ० हर्षवर्धन ने कहा--कोविड-19 के खिलाफ भारत की लडाई अनुकरणीय। विश्व में इसकी सराहना। -कोविड-19 मामलों में स्वस्थ होने की दर 26 प्रतिशत से अधिक हुई। -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में आज शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। -भारत ने पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्रों की स्थिति में बदलाव करने के उसके प्रयासों पर विरोध दर्ज किया। इन क्षेत्रों को खाली करने को कहा। -फिटनेस चैलेंज’ के जरिए भारतीय महिला हॉकी टीम ने जुटाए 20 लाख रूपए
अगर आपका अपना कोई है जो इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रा कर रहा है तो यह खबर जानना आपके लिए जरूरी है... सही और ताजा जानकारी के लिए अभी करें क्लिक!
फ़रार बताये जा रहे मौलाना साद से दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर की मुलाकात का सच! झूठी खबरों पर आंख बंद करके यूं ही भरोसा ना करें. सही खबरों के लिए केवल मोबाइलवाणी सुनें और रिकॉर्ड भी करें. खबर का स्त्रोत: ऑल्ट न्यूज़
-पूर्णबंदी का तीसरा चरण आज से लागू। ग्रीन जोन में पर्याप्त रियायतें दी गईं। -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए गुट-निरपेक्ष देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। -कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित 20 जिलों में केन्द्रीय दल तैनात किए जा रहे हैं। -देश में कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की दर 26 प्रतिशत से अधिक हुई। -उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिक संक्रमित क्षेत्रों में आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य किया।
Transcript Unavailable.
-भारतीय सेनाओं ने पुष्प वर्षा, बैंड पर धुन बजाकर, फ्लाईपास्ट और युद्धपोतों पर रोशनी कर देशभर में कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त किया। -राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने कोविड योद्धाओं का सम्मान करने के लिए सेना की सराहना की। -पिछले तीन दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या के दोगुने होने का समय बढकर बारह दिन हुआ। -गृहमंत्रालय ने माल ले जाने वाले वाहनों और चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया। -पूर्णबंदी का तीसरा चरण आज से प्रभावी होगा। -956 विद्यार्थियों को लेकर दूसरी विशेष रेलगाडी धनबाद पहुंची। -आइओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा- अगले साल जरूर होंगे टोक्यो ओलंपिक ।
- भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने पूरे देश में कोरोना योद्धाओं के प्रति एकता प्रदर्शित करने के लिए पुष्पवर्षा की, बैंड प्रस्तुति दी और फ्लाईपास्ट किया। - केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण ने कोविड-19 के मद्देनजर ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में मुकदमों की सुनवाई के लिए नये दिशा-निर्देश जारी किए। - उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को लेकर विशेष रेलगाडी आज सुबह राजधानी लखनऊ पहुंची। - मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी फसल का अधिकतम मूल्य दिलाने के लिए मंडी अधिनियम में अनेक संशोधनों की घोषणा की। - आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है। - कोरोना का खेल पर असर / गांगुली ने कहा- मौजूदा हालात खतरनाक विकेट पर टेस्ट खेलने जैसे, बल्लेबाजों के लिए गलती की गुंजाइस बहुत कम है।
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्तीय क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की। आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए ढांचागत और कल्याणकारी उपायों पर विचार विमर्श किया। -भारतीय थल सेना, नौ सेना और वायु सेना आज देश के कोविड योद्धाओं के प्रति एकजुटता और सम्मान प्रदर्शित करेगी। -केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में देश के आधे हिस्से में काम-काज पूरी तरह शुरू हो जाएगा। -प्रवासी मजदूरों और छात्रों को उनके गृह राज्य भेजने के लिए श्रमिक विशेष रेल गाड़ियों का संचालन जारी। -पूरे देश में लाइफ-लाइन उड़ान योजना के तहत 422 उड़ानों से 790 टन आवश्यक चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति। -संयुक्त अरब अमारात में भारतीय दूतावास से जारी वेबसाइट पर एक लाख 57 हजार से अधिक फंसे लोगों ने घर वापसी के लिए पंजीकरण कराया।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि से जुडे मुद्दों और सुधार की स्थिति की समीक्षा की। किसानों के हित के लिए तकनीक के इस्तेमाल का आहवान किया। - नितिन गडकरी ने कहा--सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए जल्द ही राहत पैकेज की घोषणा होगी। - देश में कोविड-19 से मरीजों के स्वस्थ होने की दर साढे छब्बीस प्रतिशत से अधिक हुई। - विभिन्न राज्यों के प्रवासी मजदूर और छात्र अपने गृह नगर पहुंचने लगे। - सरकार ने नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया। पढाई के लिए तकनीक और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर जोर। - देश में सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवायें 17 मई तक स्थगित। - लॉकडाउन खत्म होने के बाद रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी जाएंगे एन.सी.ए, करेंगे ट्रेनिंग
