इन दिनों प्रवासी मजदूरों के हालात बहुत दुखद हैं. तमाम प्रयासों के बाद भी मजदूरों का पलायन जारी है कंपनियां वेतन नहीं दे रही, सरकार साधन पहुंचाने में असमर्थ है। ऐसे में उनके पास पैदल सफर करने के अलावा और कोई चारा नहीं है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

गरीब मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल और अमीरों के लिए राजधानी स्पेशल चलाने के बाद अब रेलवे देशभर में मेल एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलाने की तैयारी में है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि 1 जून से हर रोज 200 स्पेशल ट्रेनें टाइम टेबल के हिसाब से चलेंगी. इन गाड़ियों में वेटिंग टिकट भी काटा जा सकता है. इन ट्रेनों की बुकिंग भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए ही होगी. बुकिंग किस दिन से शुरू होगी, इसकी घोषणा शीघ्र ही की जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि एक महिला मजदूर अपने दुध मुंहे बच्चे को लेकर ट्रेन की दो बोगियों के बीच में बैठकर सफर कर रही है. इस वीडियो के साथ दावा किया गया है कि यह भारत के प्रवासी मजदूरों के हाल हैं। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

पिछले कुछ दिनों में बिहार में प्रवासी मजदूरों के साथ अभद्रता की शिकायतें आ रही हैं. ग्रामीण दूसरे राज्यों से लौटे अपने ही मजदूर साथियों पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं. वजह ये बताई जा रही है कि स्वास्थ्य मंत्रालय प्रवासी मजदूरों में संक्रमण के मामलों के बारे में अलग से सूची जारी कर रहा है. जिसके कारण लोगों में प्रवासियों के खिलाफ हीनभावना पैदा हो रही है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शिक्षक पप्पू कुमार राय द्वारा सुनें समाजशास्त्र विषय में "सामाजिक स्थिति के बारे जानकारी दे रहे हैं।

कोरोना काल की स्थिति से निपटने के लिए सरकारें और स्थानीय प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहे हैं. लेकिन कुछ लोग हैं जो इस स्थिति में भी साथ देने की बजाय भ्रम फैला रहे है. ऐसा ही एक भ्रामक समाचार अलीराजपुर के बारे में फैलाया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

उच्चतम न्यायालय ने सरकार से कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों को पूरा वेतन देने में असमर्थ कंपनियों और नियोक्ताओं के खिलाफ अगले सप्ताह तक कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच बड़ी संख्या में लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है. इसी बीच बिहार में कई क्वारंटीन सेंटर पर पर्याप्त सुविधाएं न मिलने के कारण लगातार हंगामे की तस्वीरें सामने आ रही हैं।विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

मजदूर कई दिनों से पैदल चलकर जैसे तैसे घर पहुंच रहे हैं. सरकारें, स्थानीय प्रशासन कोई भी नहीं है जो उनकी मदद कर पाए. ऐसे में हमें उनका हौसला बढाना चाहिए, उनकी जरूरतों को समझना चाहिए पर इसी समाज के कुछ लोग हैं जो उनकी मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उसके वितरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगले दो महीनों के लिए उन प्रवासी मजदूरों को भी राशन दिया जाएगा जिनके पास राशन कार्ड नहीं है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।