प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और ममता बनर्जी, दोनों हेलिकॉप्टर की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में पीछे से ‘चौकीदार चोर है’ के नारे सुने जा सकते हैं. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोशल मीडिया में ये दावा काफ़ी शेयर हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व स्वास्थ्य संगठन के नए चेयरमैन के रूप में चुने गए है. पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने ट्वीट करते हुए दावा किया, प्रधानमंत्री मोदीजी बने WHO के चेयरमैन!!WHO की बागडोर 22 मई से भारत के हाथों में गौरवान्वित क्षण सभी राष्ट्रवादियों के लिए बहुत..बधाई व शुभकामनाएं। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
मजदूरों की बदत्तर हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमारे देश में 10 में से 9 मजदूरों की मासिक आय शून्य है. जिसका खुलासा शिकागो विश्वविद्यालय के दिल्ली स्थित उर्जा नीति संस्थान की रिपोर्ट में हुआ है. यह शोध दिल्ली के पीतमपुरा, मोतीनगर, सरिता विहार और जहांगीरपुरी कम आय वर्ग वाले परिवारों पर किया गया है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 16 मई को सुखदेव विहार फ़्लाईओवर के पास कुछ प्रवासी मज़दूरों से मुलाकात की थी. ख़बरों के अनुसार उन्होंने मज़दूरों का हाल जाना और उनके घर जाने की भी व्यवस्था की. इसी मुलाकात की दो तस्वीरें कुछ यूज़र्स शेयर कर रहे हैं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारत में पांच करोड़ से अधिक भारतीयों के पास हाथ धोने की ठीक व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने और उनके जरिए दूसरों तक संक्रमण फैलने का जोखिम बहुत ज्यादा है. अमेरिका में वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवैलुएशन के शोधकर्ताओं ने कहा कि निचले एवं मध्यम आय वाले देशों के दो अरब से अधिक लोगों में साबुन और साफ पानी की उपलब्धता नहीं होने के कारण अमीर देशों के लोगों की तुलना में संक्रमण फैलने का खतरा है. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
श्रमिक एक्सप्रेस से अपने-अपने घर जाने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के सैकड़ों प्रवासी मजदूर और उनके परिवार वाले भीषण गर्मी में घंटों तक स्क्रीनिंग के लिए लाइन में खड़ा रहे. बुधवार को मयूर विहार की मुख्य सड़क पर मजदूरों की लंबी कतार देखने को मिली. चिलचिलाती धूप में ये मजदूर स्क्रीनिंग के लिए लाइन में लगे थे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
केंद्र सरकार द्वारा 25 मई से चरणबद्ध तरीके से देश में विमान सेवाएं शुरू करने की घोषणा कर दी है. जिसके बाद एयरपोर्ट पर तैयारियां शुरू हो गईं हैं. इसके पहले सरकार ने यात्रियों के लिए गाइडलाइन भी जारी की है. जिसके अनुसार यात्रियों को हवाई अड्डे में प्रवेश करने से पहले थर्मल जांच से गुजरना अनिवार्य होगा. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तबाही मचाने वाले अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के कारण कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई, हजारों मकान नष्ट हो गए और निचले इलाकों में पानी भर गया. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक पुरुष और एक महिला के ऊपर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गई.
प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों के संचालन को लेकर मंगलवार को कांग्रेस और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बीच शुरू हुई रस्साकशी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर पहुंच गया है. कांग्रेस पार्टी ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते पैदल ही अपने घरों को लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए अपने खर्चे पर 1000 बसें प्रदेश में भिजवाने के लिए राज्य सरकार को पेशकश की थी. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
15 मई को स्वराज अभियान के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बुलंदशहर पुलिस द्वारा जारी किया गया एक नोटिस ट्वीट किया. नोटिस ट्वीट करते हुए योगेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की और कहा, उत्तर प्रदेश सरकार सड़क के किनारे रहने वाले, सामने से गुजरते अप्रवासी मजदूरों को खाना और रहने की जगह देने वाले नेकदिल लोगों को चेतावनी दे रही है। सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।
