Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड से संवाददाता संजय ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से रेणु दीदी से साक्षात्कार किया। रेणु दीदी ने बताया कि वह जीविका मोबाइल वाणी को दो साल से सुन रही है। उन्होंने यह बताया कि जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्या क्या करना जरुरी है, इसकी जानकारी मिली। उसी का पालन करते हुए अपने परिवार और बच्चों को इसकी जानकारी देती थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मोबाइल वाणी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के खान पान के बारे में जानकारी मिलने के बाद वह अपने घर और आस पास के लोगों को जानकारी देती हैं। रेणु दीदी ने यह भी बताया कि सभी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से मिलती है और इस जानकारी को अपने घरो और आस पास के लोगों को भी देती हैं।

आहार विविधता कार्यक्रम क्यों आवश्यक है?

बिहार राज्य के जिला नालंदा से संजय मोबाइल वाणी के माध्यम से थरथरी प्रखंड के नारारी की निवासी करुणा देवी जो शिव गुरु जीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव हैं उनसे साक्षात्कार लिया।जिसमें करुणा देवी ने बताया है कि वे जीविका मोबाइल वाणी चार छह माह से सुन रही है। इसमें उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी एवं बच्चों और गर्भवती महिलाओं की खानपान से जुड़ी जानकारी मिली। स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारियां सुनकर उन्होंने अपने आसपास की गर्भवती महिलाओं को भी बताया।गर्भवती महिलाओं के खानपान से जुड़ी बातें ।मोबाइल वाणी से मिली जानकारियों को ये अपने आसपास की गर्भवती महिलाओं को बताया तो उन्होंने इस जानकारी को अपने जीवन में अपनाया कि गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में दस खाद्य समूहों में से पांच खाद्य समूहों का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए जैसे हरी साग सब्जियां ,दाल ,फल ,दूध ,पनीर ,अंडा,मांस एवं मछली आदि का सेवन करना चाहिए। इन जानकारियों को अपने जीवन में अपनाने से उनके बच्चे स्वस्थ एवं हृष्ट पुष्ट है।

Transcript Unavailable.

मुजफ्फरपुर, समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार कों जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित मां ऐप का शुभारंभ किया। प्रथम चरण में मड़वन प्रखंड के सभी एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध करायी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मातृ एवं मृत्यु दर को कम करना स्वास्थ्य विभाग का एक मुख्य लक्ष्य है।

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के काँटी प्रखंड के लश्करीपुर पंचायत से प्रियंका कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता हैं। उन्होंने बताया की उनके पड़ोस में एक महिला का प्रसव होना था, महिला को जीविका मोबाइल वाणी सुनने के लिए प्रेरित किया गया। जिसका असर यह हुआ कि महिला ने मोबाइल वाणी से खान पान से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर, जानकारी को अपने जीवन में अपनाया। जिससे कि प्रसव में किसी तरह कि समस्या नहीं हुई और बच्चा बिलकुल स्वस्थ पैदा हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके घर में एक बच्चा चमकी बुखार से ग्रषित है। जिसका वो काफी अच्छे से देखभाल करती हैं। चमकी बुखार में बच्चे का देखभाल करने की जानकारी भी उन्हें जीविका मोबाइल वाणी से ही मिली है

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के पंचायत रउवा से चंदा दीदी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि गर्भवती महिला को अपने सेहत और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए स्वास्थ्य पोषण बहुत ही जरुरी है। इसलिए गर्भवती महिला को दस में से पाँच खाद्य समूह का खाना बहुत ही आवश्यक है। जिसमे दूध से बने चीजों को खाना बहुत ही जरुरी है और हरी सब्जियाँ, हरी साग को खाना बहुत ही जरुरी है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.