बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड से संवाददाता संजय ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से रेणु दीदी से साक्षात्कार किया। रेणु दीदी ने बताया कि वह जीविका मोबाइल वाणी को दो साल से सुन रही है। उन्होंने यह बताया कि जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्या क्या करना जरुरी है, इसकी जानकारी मिली। उसी का पालन करते हुए अपने परिवार और बच्चों को इसकी जानकारी देती थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मोबाइल वाणी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के खान पान के बारे में जानकारी मिलने के बाद वह अपने घर और आस पास के लोगों को जानकारी देती हैं। रेणु दीदी ने यह भी बताया कि सभी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से मिलती है और इस जानकारी को अपने घरो और आस पास के लोगों को भी देती हैं।