झारखण्ड राज्य से एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि हम अपनी समस्या को किसी के साथ बांट कर कम कर सकते हैं।अगर महिलाएं अपनी समसमयां को किसी के साथ शेयर करती है तो उनकी समस्यां कम हो सकती है।और नहीं कार्नर से समस्याएँ बढ़ सकती है

झारखंड राज्य के चतरा जिला से स्वेता कुमारी मेरी पंचायत मेरी शक्ति के माध्यम से यह कहती हैं कि जिस प्रकार से लड़कियों को हिन् भावनाओं से देखा जाता है यह गलत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लड़कियों या महिलाओं के साथ यौन हिंसा हमेंशा होती रहती है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस प्रकार से लड़के अगर लड़कियों के साथ छेड़खानी की जाए और लड़की अगर अपने माता पिता से कहे या अपनी सहेली से कहे तो सीधा लड़कियों पर ही दोष दिया जाता है

झारखण्ड राज्य के चतरा जिले से मनीषा कुमारी मेरी पंचायत मेरी शक्ति के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें नीलिमा की कहानी बहुत ही अच्छी लगी। उन्होंने बताया कि उनके माता पिता ने जब अपनी बेटी को डांस करते हुए और घर पर बच्चों को सिखाते हुए देखा तो वह बहुत ही खुश हैं।

झारखण्ड राज्य के चतरा जिले से सकुंति कुमारी मेरी पंचायत मेरी शक्ति के माध्यम से यह कहती हैं कि उन्हें नीलिमा की कहानी बहुत ही अच्छी लगी। उन्होंने बताया कि उनके माता पिता ने जब से अपनी बेटी को सिलाई का काम करते हुए और घर में खाना बनाते हुए देखा तो वह बहुत ही खुश हैं। 

झारखं राज्य से उर्मिला देवी के माध्यम से ये बताना चाहतीं है,कि काम धाम नहीं चलने के कारण परेशानी हो रही है,और कुछ कर भी नहीं पा रही हैं

झारखण्ड के कुटुम सीकरी ग्राम से प्रियंका कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनके समाज में सब अच्छे लोग है।घर परिवार और समाज बहुत अच्छा है कही भी बाहर आने जाने में कोई रोक टोक नहीं होती है। नीलिमा की कहानी से अच्छी सीख मिली। लड़कियों की कम उम्र में शादी कर दिया जाता है उसके ख़िलाफ़ ये आवाज उठाती है।इनके समाज के सभी लड़कियां अच्छी है ,पढ़ने में आगे है सब एक दूसरे की मदद करती है। समाज में लड़का और लड़की को लेकर बहुत भेदभाव होता है जिसके खिलाफ इन्हे आवाज उठानी चाहिए

झारखण्ड के कुटुम सीकरी ग्राम से संध्या कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनके समाज में सब अच्छे लोग है।घर परिवार और गावं बहुत अच्छा है।लड़कियो को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है जैसे फुटबॉल खेलने में या और कुछ में भी सबमे मौका मिल रहा है। और अगर लड़का लड़की में भेदभाव होता है तो ये लोग अड़ जाती है कि ऐसा नहीं होना चाहिए

झारखण्ड के कुटुम सीकरी ग्राम से संगीता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनके समाज में अच्छे लोग है लड़कियां भी अच्छी है पढ़ने में आगे है सब एक दूसरे की मदद करती है। और जो भी कमी है वह जल्द से जल्द पूरा हो जायेगा

झारखण्ड राज्य के गर्भा पंचायत के वार्ड नंबर 4 की वार्ड सदस्य उषा मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतीं है ,कि पहले वो घरेलु महिला थी परन्तु घरवालों के कहने पर वार्ड सदस्य बनी ,अब वो महिलाओं को महिला मुद्दे के बारे में और किशोरियों को किशोरी मुद्दें के बारे में बता रही हैं। महिलायें और किशोरियां अब अपने हक़ अधिकारों को समझ रही हैं ,और अपने कामों को खुद से कर रही हैं ब्लॉक तक जा रही हैं

झारखण्ड राज्य से रजनी देवी मेरी पंचायत मेरी शक्ति के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके आस पास के महिलाओं को अपने घर से बाहर निकलने में बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता था। लेकिन नीलिमा की कहानी से उन महिलाओं को हिम्मत दी गई और अब महिलाएँ घर से बाहर निकलती है। अब सभी महिलाएँ अपने हक़ के लिए लड़ रही है