झारखण्ड राज्य जिला हज़ारीबाग प्रखंड बिष्णुगढ़ से ममता कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बतातीं हैं कि उनके विद्यालय में पुस्तकालय नहीं है जिसके कारण छात्रों को पढ़ाई करने में समस्या होती है साथ ही विद्यालय में शिक्षक की कमी है।

झारखण्ड राज्य जिला हज़ारीबाग प्रखंड बिष्णुगढ़ से कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बतातीं हैं कि उनके विद्यालय में पुस्तकालय नहीं है जिसके कारण छात्रों को पढ़ाई करने में समस्या होती है साथ ही विद्यालय में शिक्षक की कमी है।

झारखण्ड राज्य जिला हज़ारीबाग प्रखंड बिष्णुगढ़ से शालिनी सुमन अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि उनके विद्यालय में कम्प्यूटर लैब ,साइंस लैब एवं पुस्तकालय कक्ष की व्यवस्था नहीं है। छात्रों के लिए कम्प्यूटर कक्ष तो है मगर कम्प्यूटर की कमी है जिस कारण बच्चे अच्छे से कम्प्यूटर अच्छे से नहीं सिख पाते हैं। विद्यालय में शिक्षकों की भी आये दिन अदला बदली होते रहती है जिस कारण बच्चे मन लगा कर पढाई नहीं कर पाते हैं। बार बार नए शिक्षकों के आने के कारण वे बच्चों के प्रतिभा को समझ नहीं पाते हैं और उन्हें वही चीज़ फिर से वही पढ़ाते हैं जो वे पहले से पढ़ चुके होते हैं। इसकी शिकायत करने पर प्रधानाचार्य ने यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी समस्या का संधान निकाला जायेगा

झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग प्रखंड बिष्णुगढ़ से दिव्या कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती है कि उन्हें आयरन गोली के महत्व की पहले जानकारी नहीं थी लेकिन अब मेरी बरी कार्यक्रम में आयरन गोली की विस्तृत जानकारी दी गयी। बढ़ते बच्चों के शारीरिक विकास के लिए कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि हरी साग सब्ज़ियाँ ,अंडा -मांस मछलियाँ तथा आयरन की गोली का सेवन करना जरुरी होता है ताकि आने वाले वक्त में शरीर मजबूती से बिमारियों का सामना कर सके । साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी मिली कि आयरन की गोली खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। दिव्या कुमारी बतातीं हैं कि उन्हें पहले हरी साग सब्ज़ियाँ खाना ज्यादा पसंद नहीं करती थी लेकिन अब मेरी बारी कार्यक्रम सुनने के बाद उनके अंदर काफी बदलाव आया और इसके लिए उन्होंने हरी साग सब्ज़ी ,मांस-मछलियाँ तथा आयरन की गोली का सेवन करना शुरू कर दिया।इसके लिए वे अब मेरी बारी कार्यक्रम को धन्यवाद दे रही हैं।

झारखण्ड राज्य जिला हज़ारीबाग प्रखंड बिष्णुगढ़ गावँ से अर्चना कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि मासिक धर्म आने पर लड़कियों को विद्यालय में बहुत सारी समस्या होती है।

झारखण्ड राज्य जिला हज़ारीबाग प्रखंड बिष्णुगढ़ गावँ से रिया राज अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि उनके विद्यालय में सभी विषय की शिक्षक नहीं है जिस कारण छात्रों को समस्या होती है।

झारखण्ड राज्य जिला हज़ारीबाग प्रखंड बिष्णुगढ़ गावँ से विद्या सोनी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि उनके विद्यालय में सभी चीज़ों की सुविधा उपलभ्ध है।

झारखण्ड राज्य के जिला रांची प्रखंड नेवी विकास से मधु सिंह अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताते हैं कि उनके विद्यालय में बच्चों के बढ़ते उम्र के लिए कोई सुविधा नहीं दी जाती हैं साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी भी नहीं दी जाती है।

झारखण्ड राज्य के जिला हज़ारीबाग प्रखंड बिष्णुगढ़ से महेश कुमार अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताते हैं कि उनके विद्यालय में पांच सौ बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान नहीं है साथ ही विद्यालय के पुस्तकालय में पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं है।

झारखण्ड राज्य जिला हज़ारीबाग प्रखंड बिष्णुगढ़ गाँव से निशा कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि उन्हें विद्यालय में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है और विद्यालय में साफ शौचालय की भी समस्या है ।