झारखण्ड राज्य सरायकेला जिला प्रखंड गम्हरिया से सुजाता अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि युवा मैत्री केंद्र बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसके माध्यम से किशोर किशोरियाँ अपने विचार एवं समस्याओं के विषय में खुल कर पूछ सकते है। कम उम्र में विवाह करने पर लड़की गर्भवती हो जाती है और इससे उसका शरीर कमजोर हो जाता है और उसका बच्चा भी ठीक तरह से विकसित नहीं हो पाता है इसलिए बाल विवाह नहीं करना चाहिए। लड़कियों को माहवारी के समय साफ सफाई का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। गाँवों में यह अक्सर देखा जाता है कि लड़कियाँ माहवारी के समय कपड़ा इस्तेमाल करती हैं और शर्म के कारण कपड़ा बाहर नहीं सुखाती हैं जिस कारण वे बीमार हो जाती हैं या अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाती हैं।