झारखंड राज्य के सरायकेला,खरसावां के गमहरिया से सुजाता ने अब मेरी बारी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी के माध्यम से टिपि टिप दीदी के द्वारा बहुत अच्छी- अच्छी जानकारियां दी जा रही है। कार्यक्रम में दीदी ने यह बताया कि माहवारी आने के दौरान अच्छे से खानपान करना चाहिए,अच्छे से रहना चाहिए। माहवारी आना एक बीमारी नहीं है। इसके लिए दीदी को धन्यवाद देती हैं। साथ ही पहले के लोग इसे छुआछूत मानते थें। अब इस छुआछूत की भावना को दूर करने में टिपि टिप दीदी की सहायता बहुत मिल रही है।