मेरी आवाज मेरी पहचान से निर्मला की बात संगीता दीदी से हुई जिसमें संगीता दीदी बता रही हैं की लड़की की शादी 18 या 21 पर संगीता जी क्या कुछ बता रहे हैं जानें

कम उम्र में शादी करने से लड़की जल्दी मां बन जाती हैं उसकी लाइफ सही नहीं रह पाता हैअधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

लड़की को 12 से 13 वर्ष की उम्र में शादी लोग कर देते हैं वह मां बनने लायक नहीं रहती है

जिंदगी बर्बाद हो जाता है ना उसको अच्छा से शरीर विकास कर पता है ना सोचने समझने का ज्ञान होता है

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई पंचायत मकरोता से सयुंक्ता देवी ने शादी की उम्र के विषय पर एक श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता ने कहा सरकार ने लड़की की शादी की उम्र 18 से बढाकर 21 कर दिया है जो अच्छा नहीं है क्यों की गरीब आदमी ज्यादा लम्बे समय तक बच्चो की देखभाल नहीं कर सकता है क्यों के उसके ज्यादा बच्चे होते है तो वह जल्दी ही लड़की की शादी करना चाहता है और गरीब आदमी को डर भी रहता है अगर शादी से पहले लड़की ने भाग कर किसी गलत लड़के से शादी कर ली तो समाज में उनकी इज्जत ख़राब हो जाएगी।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड हिलसा से कलावती देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है उन्हें मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम से जानकारी हुई लड़की की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 कर दिया गया है। यह बहुत ही अच्छा है अब लड़की पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर हो जाएंगी। इसलिए कलावती देवी भी अपनी बेटी की शादी 21 वर्ष की उम्र के बाद ही करेंगी

बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से बबिता कुमारी ने लड़की की शादी की उम्र विषय पर रीना देवी से साक्षात्कार लिया। रीना देवी ने बताया सरकार का लड़की की शादी की उम्र 18 से 21 का करने का निर्णय बहुत ही अच्छा है। अब लड़की को अपनी पढाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। अपनी पढाई पूरी कर के आत्मनिर्भर बन सकती है और अपने परिवार और बच्चो को भी अच्छे से संभाल सकती, है बच्चो को पढ़ा भी सकती है। कम उम्र में शादी होने से लड़की कम उम्र में ही गर्भवती हो जाती है जिस से लड़की का शारीरिक और मानसिक संतुलन दोनों ही ख़राब हो जाता है।

बिहार राज्य के जिअ नालंदा के प्रखंड नगरनौसा से बबिता कुमारी ने लड़की की शादी की उम्र के विषय पर निकिता भारती से साक्षात्कार लिया। निकिता भारती ने बताया कम उम्र में लड़की की शादी करने से वह पढ़ नहीं पाती है ,कम उम्र में बच्चे हो जाने से लड़की का स्वास्थ्य ख़राब हो जाता है और उसका जीवन बर्बाद हो जाता है। इसलिए लड़की की शादी 21 वर्ष की उम्र के बाद ही करनी चाहिए

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई पंचायत मकरोता से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है लड़की की शादी कम उम्र में होने से उन्हें मानसिक तनाव हो जाता है,कम उम्र में ही गर्भवती हो जाती है इस से उसके स्वास्थ्य पर भी असर होता है और जच्चा बच्चा दोनों का ही जीवन खतरे में पड़ जाता है इसलिए लड़की की शादी 21 वर्ष की उम्र में ही करना चाहिए। और बेटी को भी बेटे की तरह ही पढ़ाना चाहिए और ससुराल में भी पूरा सम्मान मिलना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नगरनौसा से बबिता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है सभी माता पिता को लड़की की शादी 21 वर्ष के बाद ही करनी चाहिए। क्यों की शादी के बाद लड़की को बहुत सारी ज़िम्मेदारी निभानी होती है जो कम उम्र में लड़की नहीं संभाल पाती है। इसलिए लड़की को पढ़ाना चाहिए इस से लड़की भी लड़के की तरह ही माता पिता की और अपने परिवार की ज़िम्मेदारी ज्यादा अच्छे से संभाल सकती है।