बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से बबिता कुमारी ने लड़की की शादी की उम्र विषय पर रीना देवी से साक्षात्कार लिया। रीना देवी ने बताया सरकार का लड़की की शादी की उम्र 18 से 21 का करने का निर्णय बहुत ही अच्छा है। अब लड़की को अपनी पढाई नहीं छोड़नी पड़ेगी। अपनी पढाई पूरी कर के आत्मनिर्भर बन सकती है और अपने परिवार और बच्चो को भी अच्छे से संभाल सकती, है बच्चो को पढ़ा भी सकती है। कम उम्र में शादी होने से लड़की कम उम्र में ही गर्भवती हो जाती है जिस से लड़की का शारीरिक और मानसिक संतुलन दोनों ही ख़राब हो जाता है।