बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से दीपा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खनक कुमारी से साक्षात्कार लिया। खनक कुमारी ने बताया कि इनको स्कूल जाने का मन नही करता था। कभी स्कूल जाती भी थी तो लंच के बाद घर चली आती थी। एक बार इन्होने  मेरी आवाज मेरी पहचान मंच पर प्रसारित "मुन्नी की कहानी" नामक कार्यक्रम को सुना। इनको यह कार्यक्रम बहुत पसंद आया। इस कार्यक्रम में लड़कियों की पढ़ाई के महत्त्व के बारे में बताया गया था। खनक को कार्यक्रम के माध्यम से पता चला कि लड़कियों के लिए शिक्षा कितना जरुरी है। अब ये मन से  रोज स्कूल जाती हैं। खनक का कहना है कि ये शिक्षित रहेंगी तो किसी के सामने  हाथ नही फैलाना होगा और बैंक में फार्म भर कर खुद पैसा निकाल सकती हैं। इनका सुझाव है कि सभी को पढ़ना-लिखना चाहिए और मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम सुनना चाहिए।