उत्तर प्रदेश राज्य, ग़ाज़ीपुर के करंडा से राकेश कुमार एक स्टूडेंट से बात कर रहें हैं, इनका कहना है की ये और इनके परिवार वाले खाना खाने से पहले हाथों को अच्छे से साफ़ करते हैं तथा यदि फल आदि घर लाते हैं तो उनको भी अच्छे से साफ़ कर के खाते हैं.

ग़ाज़ीपुर के करंडा से राकेश मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से बात कर रहें हैं, इनका कहना है की इनके इलाक़ा में कोरोना के समय स्वास्थ कर्मी लोगों को संभाले हुए थे तथा इनका कहना है की हाथों को हमेशा साफ़ करनी चाहिए

उत्तर प्रदेश, ग़ाज़ीपुर के करंडा से राकेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से बात कर रहें हैं, इनका कहना है की ये खाने से पहले हाथों को ज़रूर धोते हैं। तथा ये कह रहें हैं की ये वैक्सीन ले चुके हैं।

उत्तरप्रदेश राज्य के गाज़ीपुर ज़िला के करंडा प्रखंड के चोचकपुर ग्राम सभा से राकेश कुमार की बातचीत गाज़ीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से अजित कुमार से हुई। अजित बताते है कि इन्होने कोरोना टीका के दोनों डोज़ लगवा चुके है। कई लोगों ने टीका को लेकर कहा कि टीका लगवाने से बुखार हो जाता है। लेकिन इन्हे टीका लगवाने के बाद कोई समस्या नहीं हुई। कोरोना काल में मास्क का प्रयोग करते थे। लगातार हाथों को सैनिटाइज़ करना पड़ता रहा था और शाम में बाज़ार जाते थे तो समस्या होती थी

Transcript Unavailable.

कासिमाबाद: संवेदना होम्योपैथिक क्लिनिक लखनउ के तत्वधान में स्व बालारूप एवम् रमावती देवी की पुण्यतिथि पर रविवार को क्षेत्र के परजीपाह शिवमन्दिर प्रांगण  में  एक दिवसीय निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 700 लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई। शिविर में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया । शिविर में मरीजों की जांच अलग-अलग चिकित्सकों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और निशुल्क दवाइयां भी वितरित किया। शिविर ने  शुगर ब्लड प्रेशर एवं ऑक्सीजन स्तर का निशुल्क जांच हुआ।शिविर में  विभिन्न प्रकार की बीमारियों का होम्योपैथिक चिकित्सा द्वारा इलाज किया गया। शिविर में आए हुए लोगों को मास्क सेनेटाइजर वितरण  के साथ भंडारे का आयोजन  हुआ। चिकित्सकों की टीम में डॉ गौरी शंकर, डॉ रामबचन मौर्या, डॉ बच्चन सिंह यादव ,डॉ नितिन डेविड, डॉ मधुबाला सिंह यादव, वहीं जूनियर टीम डॉ अनु, शिवानी अनुष्का, श्रीकांत हेमंत अमित चौरसिया, सविता पटेल, रिचा यादव मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक टीम रहे।  कार्यक्रम के आयोजक दिनेश यादव ग्राम प्रधान रहे।सुबास राम ,श्री राम, अतुल श्रीवास्तव, जितेंद्र, हरिकेश आदि ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे

उत्तर प्रदेश राज्य के गाजीपुर जनपद जखनियां तहसील के दुल्लहपुर बाजार में क्षेत्र के ब्यापारियों की एक आवश्यक बैठक कर व्यापार मंडल के संभ्रांत लोगों के साथ दुल्लहपुर तिराहे पर देर शाम 7बजे थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने व्यापार मंडल की व्यापारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और बताया कि व्यापारियों के उत्पीड़न व उनके साथ कोई भी समस्या हो तो व्यापारी उसको मुझे अवगत कराएं ।तथा सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा गाजीपुर राइफल क्लब हाल में एक बैठक में जाने के लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता को कहा कि संगठन के लोगों के साथ जनपद में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक होनी होती है। थानाध्यक्ष ने कहा सड़क के पटरी को छोड़कर दुकान लगाने की कोशिश करे खास कर ठेला ,खोमचा कम से कम चार या पाँच फिट की दूरी पर लगाएं तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत दुकान के आस -पास व सड़क के किनारे दोना,पत्तल,कूड़ा न फेकें सभी लोग साफ सुथरा रखे और रात में हो रही चोरी की घटना को रोकने के लिए सभी व्यापारियों की सहमति से गार्डों की व्यवस्था की जाय जिसका चुनाव भी खुद व्यापारी भाई करें इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अजय साहू,सुरेश साहू,मनोज चौरसिया,रामजी वर्मा,लव वर्मा,शिवनरायन प्रजापति,अशोक वर्मा,सुनील मधेसिया, संतोष गुप्ता,अजय विश्वकर्मा, पारस गुप्ता,गुड्डू विश्वकर्मा मुरली सिंह सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे ।

आज उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से जनपद की सातो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य तहसील दिवस तहसील सैदपुर में मण्डला आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता एवं आई.जी रेन्ज वाराणसी एस.के. भगत की उपस्थित में सम्पन्न हुआ। जिसमे 225 आवेदन प्राप्त हुए और मौके पर 07 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातांे तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 742 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 41 आवेदन पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 78 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 07 का मौके पर निस्तरण किया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी अध्यक्षता में 100 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 95 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके 05 का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 55 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 05 निस्तारण रहा। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 84 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 05 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी अध्यक्षता में 105 आवेदन प्राप्त जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस मंेे सम्बन्धित शिकायत पत्रो को मण्डला आयुक्त ने समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी तहसीलों में माह के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा था परन्तु अब शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी तहसीलों मे माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंन्धित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापरक रूप से सुनिश्चित किया जा सके ऑडियो क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें...................

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.