उत्तर प्रदेश राज्य से उपेंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से देवनारायण सिंह जी से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार मिलने चाहिए, वे जहां भी हों, उन्हें 50 प्रतिशत अधिकार मिलने चाहिए।लेकिन जो पहले से नियम था कि शादी के बाद महिला अपने ससुराल जाती है, तो उसे यह अधिकार वहीं मिलना चाहिए न कि अपने मायके में, सरकार को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। इससे परिवार के बाच दरार आ रही है और लड़ाई भी हो रही है
उत्तर प्रदेश राज्य से उपेंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से रितेश कुमार से बात किया उन्होंने बताया की मोबाइल वाणी पर सभी कार्यक्रम बहुत ही अच्छे है
उत्तर प्रदेश राज्य के गाज़ीपुर जिला से राजेश कुमार पाठक ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी ऐसे तथ्यों को उजागर कर रही हैं जो सामन्यतः पढ़ने और सुनने को नही मिलता है। "राजीव की डायरी" कार्यक्रम के पीछे कड़ी मेहनत है। इसके लिए ये राजीव जी की सराहना करते हैं। राजीव जी को समाज के सभी तबके की चिंता है। वो दिन दूर नही जब मोबाइल वाणी का सकारात्मक प्रयास सफल होगा और उद्देश्यों की पूर्ति होगी
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू मूँगफली की खेती के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से राजेश कुमार पाठक ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत सावित्री, अनुसूया, दुर्गा, लक्ष्मी, पार्वती जैसी वीरांगनाओं का देश है। दुर्भाग्यवश वर्तमान समय में इस देश में तीन साल की बच्ची भी सुरक्षित नहीं है।"बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ" जैसे नारे लग रहे हैं, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है। हम भाग्यशाली हैं क्योंकि हम सुरक्षित हैं। हमारे देश का हर बच्चा कन्हैया हैऔर हर बेटी हमारी राधा है। बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है,बल्कि समाज में घूमते महिषासुरों को दुर्गा बन कर नष्ट करना है।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मक्का की फसल में फॉल वर्म कीट नियंत्रण के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जुड़ी श्रोताओं के विचार
