उत्तर प्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से मोनिका राजभर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गुरुवार की रात को ग्राम सभा रस्तीपुर डहन के दरवेपुर में तैनात सफाई कर्मचारी प्रमोद कुमार जहांगीरपुर में चुनाव ड्यूटी के दौरान अचेत हो गया। आनन-फानन में उनको अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से राजेश कुमार पाठक मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि हर साल तंबाकू के नुकसान की गिनती की जाती है। लेकिन तंबाकू उत्पादों पर कभी प्रतिबंध नहीं लगाया गया

मैं कपिल देव शर्मा मोबाइल वाणी ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश नमस्कार श्रोताओं खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार लाने में दालों का महत्वपूर्ण योगदान है। इन दिनों हमारी कृषि प्रणाली मिट्टी के स्वास्थ्य, पानी की कमी, ग्लोबल वार्मिंग, विविधता की कमी, नाइट्रोजन आदि जैसी कई समस्याओं से जूझ रही है। नतीजतन, कृषि उत्पादन और गुणवत्ता दिन-प्रतिदिन कम हो रही है। दलहन मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने की अपनी जन्मजात क्षमता के कारण टिकाऊ कृषि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद गाजीपुर से पन्नालाल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जलालाबाद क्षेत्र के निवासी अजय कुमार से तापमान की वृद्धि के बारे में बातचीत की। अजय कुमार ने बताया कि तापमान में वृद्धि पेड़ों की कटाई के कारण हो रहा है। साथ ही इन्होने गर्मीं से बचाव के लिए ओआरएस का घोल पीने और खीरा खाने की सलाह दी। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।

उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद गाजीपुर से पन्नालाल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान बहुत बढ़ गया है। ऐसे में जनपद - गाजीपुर में रोड के किनारे लगे पेड़ों की कटाई की जा रही है। पेड़ नहीं रहेंगे तो, ऑक्सीजन की कमी होगी और मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के गाजीपुर जनपद निवासी राहुल कुमार ने बताया कि मौसम का तापमान बढ़ने से हम लोगों को घुटन जैसा महसूस हो रहा है। साथ ही शरीर पर छोटे-छोटे दाने और लाल चकत्ते उभर रहे हैं। सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का सभी पालन कर रहे हैं लेकिन बढ़ते तापमान से बचने के लिए हर किसी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के गाजीपुर जनपद जखनिया में आज का तापमान 44 के पार था ,जहाँ दम घुटने जैसी हालत से लोगों को गुजरना पड़ा वहीं सरकार द्वारा जारी तमाम गाइडलाइंस का पालन करते हुई लोगों ने अपने पास पानी का बोतल,सूती वस्त्र,आदि का इस्तेमाल कर राहत का सांस लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मैं कपिल देव शर्मा मोबाइल वाणी ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश सभी को नमस्कार, सुस्त कृषि के अन्य घटकों की तरह, मिट्टी भी जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हो रही है। रासायनिक उर्वरकों के उपयोग के कारण यह पहले से ही कार्बनिक कार्बन को कम कर रहा है। वर्तमान में, तापमान में वृद्धि मिट्टी की नमी और कार्य क्षमता को प्रभावित करती है। इससे लवणता बढ़ेगी और जलीय विविधता में कमी आएगी। गिरता भूजल स्तर मिट्टी की उर्वरता और उत्पादकता को भी प्रभावित करता है। करेगा बाढ़ जैसी आपदाओं के कारण मिट्टी का कटाव अधिक होगा और सूखे के कारण इसकी बंजरता की दर बढ़ेगी, पेड़ों और पौधों की संख्या में कमी आएगी और विविधता को न अपनाने के कारण उपजाऊ मिट्टी का नुकसान होगा जिससे खेत बंजर हो जाएंगे।