धर्मेंद्र कुमार तीस वर्ष
धर्मेंद्र कुमार तीस वर्ष
धर्मेंद्र कुमार तीस वर्ष
धर्मेंद्र कुमार
Transcript Unavailable.
जमानियां (गाजीपुर)।उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वाधान में जमानियां ब्लॉक में रविवार को सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव किया गया। जिसमें 215 मतों में से 198 मतदाताओं ने अपना मतदान किया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र कुमार, कृष्ण मुरारी, राम अवतार व कोषाध्यक्ष पद के लिए बृजराज राम व रामानंद राम तथा महामंत्री पद के लिए राजेश कुमार व रीता देवी ने पर्चा दाखिल किया था। मतों की गणना के पश्चात शाम 4 बजे परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार को 141 मत, कृष्ण मुरारी को 49 व राम अवतार को 4 मत मिला, 4 मत अवैध रहा। महामंत्री पद पर राजेश कुमार को 112 मत व रीता देवी को 79 मत मिला तथा 7 मत अवैध रहा। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर बृजराज को 103 मत व रामानंद को 86 मत मिला तथा 9 मत अवैध पाया गया। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार, महामंत्री पद पर राजेश कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर बृजराज निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं लेखाकार पद पर अजय कुमार सिंह व संगठन मंत्री पद पर सुभाष यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने विजेता प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया। परिणाम की घोषणा होते ही मतदाताओं व समर्थकों ने नव निर्वाचित पदाधिकारी को फूल माला पहनकर उनका जोरदार स्वागत किया
गाजीपुर: सैदपुर पुलिस ने कुंभ मेला में बिछड़े व्यक्ति को उनके परिजनों से मिलाया थाना सैदपुर में दिनांक 16.03.2025 को भटकते हुए एक व्यक्ति मिले जिनकी मानसिक स्थिति व्यथित थी पूंछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम विद्याराम शर्मा पुत्र सिद्दार शर्मा निवासी बेलखारी थाना गोहद जनपद भिंड मध्य प्रदेश बताए काफी प्रयास के बाद उनके स्थानीय थाने से सम्पर्क कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। जिस पर आज उनके दामाद सौरभ शर्मा पुत्र राम बदन शर्मा निवासी आनंद नगर थाना बोधापुर जनपद ग्वालियर मध्य प्रदेश व उनकी पत्नी यशोदा शर्मा के साथ आज दिनांक 17.03.2025 को यहाँ पहुंचे एक दूसरे को देखते ही दोनों दंपत्ति भाव विभोर हो गए तथा खुशी के आंसू बह पड़े। पूंछने पर विद्या राम शर्मा जी ने बताया की वे लोग 14 फरवरी को बस द्वारा एक समूह में संगम स्नान हेतु प्रयागराज निकले थे, जहाँ दोनों साथ में स्नान किये लेकिन स्नान बाद बिछड़ गए और भटकते हुए कुछ दिन पहले सैदपुर आ गए कल एक युवक ने थाने पहुँचाया जहाँ से घर बात हुई। मैं घर पहुँचने की उम्मीद छोड़ चुका था। लेकिन सैदपुर पुलिस के प्रयास से आज मैं अपने घर वालों से मिला। पत्नी यशोदा शर्मा ने बताया की संगम स्नान के बाद मेरा पति से साथ छूट गया था, हम लोगों ने हर तरफ खोजा यहाँ तक की चित्रकूट, इटावा और कई जिलों में जहाँ उम्मीद थी खोजने गए लेकिन वो नहीं मिले उम्मीद कम हो रही थी लेकिन एक आशा थी की वो जरूर मिलेंगे होली एक दम मनहूस बीती लेकिन कल जब घर सूचना मिली तो जो खुशी मिली की आपको बता नहीं सकती कल जब थाने से वीडियो कॉल पर बात हुई नया जीवन मिलने जैसी अनुभूति हुई हम गाजीपुर पुलिस के बहुत आभारी रहेंगे।
Transcript Unavailable.
मोनिका राजभर
