Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र, जिला सेवायोजन कार्यालय, प्रकाशनगर, गाजीपुर में अप्रैल, 2024 से मार्च 2025 तक प्रारम्भ होने वाले सत्र में प्रवेष हेतु अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षिक योग्यता, जाति, निवास एवं बैंक पासबुक की स्व-प्रमाणित छाया प्रतियों सहित कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करें
शासन लखनऊ द्वारा दिनांक-31.03.2024 दिन रविवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम कार्य दिवस होने के कारण इस दिन अधिक संख्या में विभागों / कार्यालयों से अत्याधिक राजकीय लेन-देन होने की संभावना हैं। अतः जनपद के समस्त शासकीय कार्य करने वाली बैंक शाखाओं को दिनांक 31.03.2024 दिन रविवार को खोलना सुनिश्चित करते हुए राज्य सरकार के लेन-देन से संबधित कार्य का संपादन किया जाना व राजकीय लेखा अगले कार्य दिवस में कोषागार को प्रेषित किया जाना आवश्यक हैं। वरिष्ठ कोषधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने बताया है कि वित्तीय हस्तपुस्तिका खण्ड-5 भाग-2 के नियम-503 के अंतगर्त दिनांक 31.03. 2024 दिन रविवार को भारतीय स्टेट बैंक, शाखा गाजीपुर, सैदपुर, जमानियां, मुहम्मदाबाद, तथा युनियन बैंक आफ इण्डिया शाखा जखनियां एवं समस्त उपकोषागार कार्यालय रात्रि 12.00 बजे तक सरकारी भुगतान एवं राजस्व प्राप्तियों के लिये खुला रखा जाये। साथ ही साथ राजकीय लेन-देन से संबधित सूचना व लेखा समय से शासन व महालेखाकार उ०प्र० को प्रेषित किया जाने हेतु प्रत्येक दशा में राज्य सरकार के लेन-देन से संबधित लेखा अगले कार्य दिवस में कोषागार को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। ................................
शासन द्वारा प्रदेश से लेह लद्दाख स्थित सिंधु दर्शन यात्रा पर जाने वाले व्यक्तियों को धनराशि रू0 20000.00 प्रति व्यक्ति का अनुदान दिया जाता है। उक्त विज्ञप्तियों में कतिपय बिन्दुओं यथा, मूल निवासी, आय सीमा, अनुदान हेतु पात्र यात्रियों की संख्या इत्यादि के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट न होने के कारण आवेदन पत्रों के निस्तारण में कठिनाई उत्पन्न होती है
