- गृह मंत्री अमित शाह ने कहा - जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 रद्द करने से आतंकवाद को बड़ा झटका लगा है और राज्य के विकास के रास्ते खुले हैं। - दिल्ली और कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ। यात्रियों की लिए यह सेवा शनिवार से शुरू होगी। - प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए इसे नवरात्र का उपहार बताया। - पूर्व वित्‍त मंत्री पी0 चिदम्‍बरम ने आई एन एक्‍स मीडिया भ्रष्‍टाचार मामले में उच्‍चतम न्‍यायालय में जमानत याचिका दाखिल की। - मौसम विभाग ने बिहार में अगले दो दिनों में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया। - बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। - विशाखापट्टनम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन क्रिकेट टैस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में दूसरे दिन भारत की स्थिति मजबूत।

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात न्यूयार्क में ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और साइप्रस तथा ग्रीस के बड़े नेताओं से बातचीत करेंगे। - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा - धार्मिक, नस्लीय और भाषायी मतभेद दूर करने के लिए गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक। - उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या भूमि विवाद मामले में सभी पक्षों से 18 अक्तूबर तक दलीलें पूरी करने को कहा। - इस्राइल में राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू को स्पष्ट जनादेश न मिलने के बाद उनसे एक महीने के अंदर नई सरकार के गठन के प्रयास करने को कहा। - पारूपल्ली कश्यप, कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

- प्रधानमंत्री ने ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में भारतीय- अमरीकी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा अनुच्‍छेद-370 हटाने के फैसले से उन लोगों को तकलीफ हुई जो खुद अपना देश नहीं संभाल पा रहे हैं। - श्री मोदी ने कहा, भारत और अमरीका नए इतिहास के निर्माण के साक्षी बनेंगे। - राष्ट्रपति ट्रम्प ने मोदी सरकार के आर्थिक सुधारों की सराहना करते हुए कहा अमरीका सच्चे मित्र के रूप में भारत के साथ। - पहली बार इस वर्ष नवम्‍बर में भारत और अमरीका की बीच तीनों सेनाओं का संयुक्‍त अभ्‍यास होगा। - छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी। - दक्षिण अफ्रीका ने बेंगलुरू में तीसरे और अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में भारत को नौ विकेट से हराया, तीन मैचों की श्रृंखला एक-एक से बराबरी पर समाप्त।

- प्रधानमंत्री ने कहा - अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय के सामने कई चुनौतियां, जिनसे निपटने के लिए वैश्विक दृढ़ संकल्‍प जरूरी। - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर रवाना ,राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप के साथ रविवार को ह्यूस्‍टन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। - सरकार ने स्‍वदेशी निवेशकों के लिए कॉरपोरेट टैक्‍स की दर लगभग 35 प्रतिशत से घटाकर करीब 25 प्रतिशत की। सेंसेक्‍स और निफ्टी में एक दशक से भी अधिक समय में एक दिन में सबसे बड़ा उछाल। - भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने विश्‍व चैम्पियनशिप में कांस्‍य पदक जीता। - विश्‍व मुक्‍केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में अमित पंघाल का मुकाबला उज्‍बेकिस्‍तान के शाखोबिदिन जोइरोफ से आज ।

- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा-अनुच्‍छेद 370 को निरस्‍त करना दशकों पुरानी समस्‍या का समाधान ढूंढने का प्रयास। - भारत ने फिर कहा-पाकिस्‍तान के कब्‍जे वाला कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न अंग। - सरकार ने कहा-आयुष्‍मान भारत योजना के अंतर्गत 10 करोड़ लाभार्थियों को इलाज के लिए नकदी रहित ई-कार्ड जारी किया गया। - अफगानिस्‍तान में राष्‍ट्रपति अशरफ गनी की चुनावी रैली के दौरान आत्‍मघाती हमले में 26 लोगों की मौत। - रूस में विश्‍व मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता में अमित पंघाल, मनीष कौशिक और संजीत सिंग्रोहा क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे।

- भारत ने सऊदी अरब में दो तेल कुओं पर हुए ड्रोन हमलों की निंदा की। उच्‍चतम न्‍यायालय ने केन्‍द्र और जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन से राष्‍ट्रहित को ध्‍यान में रखकर कश्‍मीर घाटी में सामान्‍य स्थिति बहाल करने को कहा। - सरकार, अगले पांच वर्षों में निर्यातकों को कर्ज की उपलब्‍धता में वृद्धि के लिए भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम को साढे आठ हजार करोड़ रूपये की सहायता देगी। - भारत और स्‍लोवेनिया के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल और संस्‍कृति में सात समझौतों पर हस्‍ताक्षर। - रेलवे की टीम, 25वीं सीनियर महिला राष्‍ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंची।

Transcript Unavailable.

- चन्‍द्रयान-2 इतिहास रचने की ओर अग्रसर। आज देर रात भारत का चन्‍द्रयान-2 चांद की सतह पर उतरेगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 70 स्‍कूली बच्‍चों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। - इसरो के वैज्ञानिकों की पैनी निगाह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम के उतरने पर। - सवा सौ करोड़ से अधिक लोग इस अभियान की सफलता की प्रार्थना कर रहे हैं। - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्‍न श्रेणियों में स्‍वच्‍छ भारत अभियान के लिए पुरस्‍कार प्रदान किये। - उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा- दुनिया में भारत की भूमिका शांतिप्रिय देश की। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति के चुनिंदा भाषणों के दूसरे खण्‍ड का विमोचन किया। - अमरीकी ओपन टेनिस के महिला सिंगल्‍स फाइनल में सेरेना विलियम्‍स और बियांका आंद्रेस्‍कू के बीच मुकाबला।

- चंद्रयान-2 का चन्‍द्रमा की पांचवी और अंतिम कक्षा में सफलापूर्वक प्रवेश। - वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन का आश्‍वासन - बैंकों के विलय से किसी की नौकरी नहीं जाएगी। - गृह मंत्री अमित शाह ने कश्‍मीर पर राहुल गांधी के बयानों की आलोचना की। कहा - इन टिप्‍पणियों का इस्‍तेमाल पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ कर रहा है। - सरकार ने कहा - राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर में शामिल नहीं किए गए लोगों के अधिकार अंतिम फैसला होने तक बरकरार रहेंगे। - जमैका टेस्ट पर भारत का शिकंजा, जीत के लिए 8 विकेट की दरकार

- उच्‍चतम न्‍यायालय का अनुच्‍छेद 370 हटाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई का फैसला। मामले की सुनवाई पांच न्‍यायाधीशों की संविधान पीठ करेगी। - जम्‍मू-कश्‍मीर के कई और इलाकों में दिन के प्रतिबंध में ढील। उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय आज से फिर खुले। - गृहमंत्री अमित शाह ने कहा--भारत को पचास खरब डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनाने के लिए देश की आतंरिक सुरक्षा को मजबूत किया जाना जरूरी। - असम सरकार ने कहा कि वह राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर की अंतिम सूची में नाम ढूंढने में लोगों की मदद कर रही है। - चन्‍द्रयान-2 को चन्‍द्रमा के और नजदीक ले जाने का तीसरा प्रयास आज सुबह सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न। - विश्‍व बैडमिंटन चैम्पियन पी वी सिंधु ने कहा--खेलो इंडिया ने देश में खेलों को बढ़ावा दिया।