- झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 64 प्रतिशत से अधिक मतदान। - शिवसेना के नेतृत्‍व वाले महा विकास अघाड़ी ने महाराष्‍ट्र में विश्‍वासमत हासिल किया। एक सौ उनहत्‍तर विधायकों का प्रस्‍ताव के पक्ष में मतदान। भाजपा का वाकआउट। - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा - विकास को आगे बढ़ाने और देश की एकता को मजबूत करने के लिए कई फैसले किए गए। - भारत और जापान ने बढ़ते आतंकवाद की निंदा करते हुए इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा बताया।  - भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम दक्षिण एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंची। - सौरभ वर्मा ने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के सिंगल्‍स फाइनल में प्रवेश किया।

- उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को रद्द करने की सिफारिश और भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने के राज्यपाल के पत्रों को कल सुबह तक न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा। - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - पूरे देश ने अयोध्या फैसले को खुले दिल, सहजता और शांति के साथ अपनाकर साबित किया कि राष्ट्रीय हित सर्वोच्च है। - आकाशवाणी से मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में, प्रधानमंत्री ने कहा - विलुप्त हो रही भाषाओं के संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। - इजरायल के विपक्षी नेता बेनी गैंट्ज़ ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ गठबंधन सरकार बनाने का प्रस्‍ताव दिया। - भारत ने बांग्लादेश को कोलकाता टेस्ट में एक पारी और 46 रन से हराकर श्रृखंला दो शून्य से अपने नाम की।

- गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- जम्‍मू कश्‍मीर में हालात सामान्‍य हैं और इंटरनेट सेवा फिर शुरू करने का सही समय पर निर्णय लिया जायेगा। - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों लोगों का सशक्तिकरण हुआ और उनके जीवनस्तर में उल्लेखनीय सुधार आया। - जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन, गांव वापसी कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू करेगा। सभी सरकारी वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी दी जायेगी। - प्रतिष्ठित भारतीय अन्‍तर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव का आज तीसरे पहर पणजी में भव्‍य शुभारम्‍भ। - भारत 2022 फुटबॉल विश्व कप की दौड़ से बाहर, ओमान ने क्वालिफायर में 1-0 से हराया

- शीर्ष न्‍यायालय ने रफाल लड़ाकू विमान मुद्दे पर सभी पुर्नविचार याचिकाएं खारिज की। सरकार ने कहा सच्‍चाई की जीत हुई। - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रात ब्रा‍जीलिया में 11वें ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करेंगे। - हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्‍तार। दस नये मंत्री शामिल। - भारतीय अन्‍तर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला आज से नई दिल्‍ली में शुरू। मेले का विषय है- सुगमता के साथ व्‍यापार। - इंदौर में भारत के साथ पहले क्रिकेट टैस्‍ट मैच की पहली पारी में बंगलादेश ने चायकाल तक सात विकेट पर 140 रन बनाये।

- केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- भारत का क्षेत्रीय व्‍यापक आर्थिक भागीदारी-आर सी ई पी में शामिल नहीं होने का निर्णय- लघु तथा घरेलू उद्योग के हित में है। - प्रधानमंत्री ने लोगों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर बल दिया है। - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तर भारत में बढ़ते प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की। - वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा- सरकार आर बी आई के साथ मिलकर रियल इस्‍टेट सेक्‍टर के मुद्दों को सुलझायेगी। - फुझू में चाइना ओपन बैडमिेंटन टूर्नामेंट में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरूष डबल्‍स के दूसरे दौर में पहुंची।

- प्रधानमंत्री कार्यालय ने राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और उत्‍तर भारत के कई भागों में वायु प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की। दिल्‍ली, पंजाब और हरियाणा के प्रमुख सचिवों से स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखने को कहा गया। दिल्‍ली में सम-विषम योजना आज से लागू होगी। - भारत और आसियान देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्‍यापार और संपर्क मजबूत करने के लिए आसियान नेताओं के साथ बैंकॉक में बैठक की। - अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने कहा--भारत के नेतृत्‍व में दक्षिण एशिया वैश्विक विकास का केंद्र बन रहा है। - पहला भारत-उज्‍बेकिस्‍तान सैन्‍य संयुक्‍त अभ्‍यास दोस्‍तलिक आज से ताशकंद के पास चिर्चिक में शुरू। - नेपाल के सिंधुपाल चौक में बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत और 47 घायल। - रहीम का अर्धशतक, बांग्लादेश की भारत पर पहली जीत

- उच्‍चतम न्‍यायालय ने अयोध्‍या भूमि विवाद मामले की सुनवाई पूरी की, फैसला सुरक्षित रखा। - महाराष्‍ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर, सभी दलों के नेताओं ने लगातार रैलियां की। - तुर्की के राष्‍ट्रपति रज़प तैयब एर्दोआन ने सीरिया में कुर्द लड़ाकों से किसी भी प्रकार की बातचीत से इंकार किया। - मुम्‍बई के यशस्‍वी जायसवाल एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने। - भारतीय जूनियर पुरूष हॉकी टीम ऑस्‍ट्रलिया को पांच-एक से हराकर सुल्‍तान जोहोर कप के फाइनल में पहुंची।

- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने दूसरी अनौपचारिक शिखर बैठक के लिए महाबलीपुरम में मुलाकात की। - महाराष्‍ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर, विभिन्‍न राजनीतिक दलों के वरिष्‍ठ नेताओं की राज्‍यभर में चुनावी रैलियां। - स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने अस्‍पतालों में स्‍वच्‍छता के ऊंचे मानदंड बनाये रखने के लिए कायाकल्‍प पुरस्‍कार प्रदान किये। - इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को 2019 का नोबेल शांति पुरस्‍कार। - पुणे टेस्‍ट मैच में कप्‍तान विराट कोहली ने लगाया दोहरा शतक बनाये कई कीर्तिमान। - महिला क्रिकेट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच वि‍केट से हराकर श्रृंखला अपने नाम की ।

- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय वार्ता। तीन परियोजनाओं का संयुक्‍त रूप से उद्घाटन। सात समझौतों पर हस्‍ताक्षर। - गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- मिजोरम में 2021 तक बड़ी रेल लाइन होगी। - केन्‍द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- सरकार बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हर वर्ष 10 लाख करोड़ रूपये निवेश करेगी। - महाराष्‍ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच जारी। - जम्‍मू कश्‍मीर के अनन्‍तनाग जिले में उपायुक्‍त कार्यालय के बाहर ग्रेनेड हमले में 10 लोग घायल। - हरमनप्रीत 100 टी-20 खेलने वाली पहली भारतीय, धोनी और रोहित से दो मैच आगे

- वायु सेना ने बालाकोट हवाई हमले का प्रमोशनल वीडियो जारी किया। वायु सेना अध्यक्ष ने कहा - किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार। - रिजर्व बैंक ने रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की। उपभोक्ता ऋण सस्ते होंगे। - महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन। - भारत की पहली कॉर्पोरेट संचालित ट्रेन लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी। - भारत ने पहली पारी में बनाए 502 रन, अफ्रीका के 39 रन पर 3 विकेट गिरे