- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने थिम्‍फू में भूटान के प्रधानमंत्री के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने 720 मेगावाट क्षमता की मांगदेछु पनबिजली संयंत्र का उदघाटन किया। - भारत और भूटान ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और विधि क्षेत्र में दस समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए। - नौ दिन का राष्‍ट्रीय जनजातीय आदि महोत्‍सव आज से लेह में शुरू हुआ। - बजरंग पूनिया और दीपा मलिक को राजीव गांधी खेलरत्‍न पुरस्‍कार और रवीन्‍द्र जडेजा तथा पूनम यादव सहित 19 खिलाडि़यों को अर्जुन पुरस्‍कार के लिए नामित किया गया।

- जम्‍मू-कश्‍मीर में आज ईद-उल-अज़हा का त्‍यौहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए प्रशासन ने सभी प्रबंध किये। - गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-अनुच्‍छेद 370 के अंतर्गत जम्‍मू-कश्‍मीर का विशेष दर्जा समाप्‍त करने से आतंकवाद खत्‍म होगा और राज्‍य विकास के रास्‍ते पर आगे बढ़ेगा। - पाकिस्‍तान के समझौता एक्‍सप्रैस रेलगाड़ी का संचालन स्‍थगित करने के बाद, भारत ने भी इसकी सेवाएं रद्द की। - महाराष्‍ट्र, केरल और कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति में सुधार के साथ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज। - सौरभ वर्मा ने हैदराबाद ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्‍स खिताब जीता। - विराट कोहली की सेंचुरी, भारत ने दूसरे वन-डे में वेस्टइंडीज को 59 रन से हराया

- पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उपराष्ट्रपति एम० वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता अंतिम संस्कार में शामिल हुए। - राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को हटाने की घोषणा की। -भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 35 आधार अंकों की कटौती कर इसे पांच दशमलव चार शून्‍य प्रतिशत किया। एन.ई.एफ.टी. की सुविधा चौबीस घंटे उपलब्‍ध होगी। -महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। सेना, नौसेना और एन.डी.आर.एफ. की टीमें राहत कार्यों में लगी। - अफगानिस्तान में, काबुल में एक कार बम विस्फोट में 14 लोग मारे गये। - पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, T-20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने

- विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा - जरूरत पड़ी तो कश्‍मीर पर कोई भी बातचीत केवल द्विपक्षीय और पाकिस्‍तान के साथ ही होगी। - भारत ने पाकिस्‍तान से कहा - कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच बिना किसी बाधा के उपलब्‍ध कराए। - राज्‍यसभा ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम संशोधन विधेयक पारित किया। - उच्चतम न्यायालय ने कहा - उन्‍नाव दुष्‍कर्म पीडि़ता का परिवार उसे लखनऊ से दिल्‍ली के एम्‍स में स्‍थानांतरित करने के बारे में फैसला ले सकता है। - वड़ोदरा में बाढ़ की स्थिति में सुधार। - थाइलैंड ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल्‍स के क्‍वॉर्टर फाइनल में आज बी. साईंप्रणीत का मुकाबला जापान के कांटा सुनेमाया से होगा।

- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा--कश्‍मीर के लोग मुख्‍यधारा में शामिल होने को उत्‍सुक है और जो लोग नफरत फैलाते हैं वे अपने नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं होंगे। - मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने वर्ष 2019 को अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के लिए उपयोगी बताया। - कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बी०एस० येडियुरप्‍पा विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना करेंगे। - छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर डिविजन के सुकमा जिले में 14 माओवादियों ने आत्‍मसमर्पण किया। - एम.सी. मेरीकॉम ने इंडोनेशिया में प्रेसिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।

- : चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सफल, अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा, देशभर में खुशी की लहर। -: सरकार का 50 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश। बुनियादी ढांचा, शिक्षा और सामाजिक न्‍याय सहित मुख्‍य क्षेत्रों के विकास पर जोर। -: सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्‍याण में कोई कसर नहीं छोड़ रही। -: जापान में प्रधानमंत्री शिंजो आबे को संसद के ऊपरी सदन में फिर बहुमत लेकिन संविधान संशोधन करने लायक बहुमत नहीं। -: भारतीय टीम के दौरे से पहले इंडिया-ए ने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ 4-1 से वनडे सीरीज जीती।

- : कर्नाटक में सत्‍तारूढ़ कांग्रेस-जनता दल-(सेक्‍यूलर) गठबंधन के नेताओं का असंतुष्‍ट विधायकों तक पहुंचने का प्रयास तेज। - : राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधि विशेषज्ञों से गरीबों के लिए आसानी से कानूनी सहायता सुनिश्चित करने को कहा। - : देश के पूर्वी और पूर्वोत्‍तर भागों में लगातार बारिश का प्रकोप जारी। - : विम्‍बल्‍डन टेनिस में आज महिला सिंगल्‍स फाइनल में सेरेना विलियम्‍स और सिमोना हालेप आमने-सामने होंगी।

- यक्तिगत डाटा की सुरक्षा के लिए डाटा सुरक्षा का विस्तृत विधेयक तैयार किया जा रहा है। - आदर्श स्टेशन योजना के अन्तर्गत उन्नयन के लिए बारह सौ से अधिक रेलवे स्टेशन की पहचान की गई। - उच्चतम न्यायालय ने मेघालय सरकार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा लगाए गए एक सौ करोड़ रुपये के जुर्माने को जमा करने का निर्देश दिया। - महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरी जिले में तिवरे बांध टूटने से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्‍या सात हुई, 24 अन्य लापता। - लीबिया के त्रिपोली में हवाई हमले में 40 लोग मारे गए, 80 घायल। - ब्राजील 21वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची, अर्जेंटीना को 2-0 से हराया

- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जापान में जी-20 शिखर स‍म्‍मेलन से अलग अमरीका, दक्षिण अफ्रीका और सउदी अरब के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। - केन्‍द्रीय मंत्री अमित शाह ने जम्‍मू कश्‍मीर में राष्‍ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने का प्रस्‍ताव पेश किया। - जलशक्‍ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने कहा--देश में नदियों की साफसफाई का अभियान जोरशोर से चलाया जायेगा। - भारत ने आतंकवादियों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग पर संयुक्‍त राष्‍ट्र में चिंता व्‍यक्‍त की। - गुजरात और महाराष्‍ट्र के अनेक हिस्‍सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कारण भारी बारिश। - टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा नौवीं बार पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा ब्राजील, पराग्वे को 4-3 से हराया

- प्रधानमंत्री ने अर्थशास्त्रियों और अन्‍य विशेषज्ञों के साथ नीति आयोग में बैठक की। - थल सेना अध्‍यक्ष जनरल बिपि‍न रावत ने जम्‍मू-कश्‍मीर में संघर्ष विराम के उल्‍लंघन से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। - भारत ने कहा है कि पाकिस्‍तान को आतंकवाद और आतंकवादियों को धन उपलब्‍ध कराने संबंधी वैश्विक चिन्‍ताओं को दूर करने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। - भारतीय उड्डयन कम्‍पनियों ने अमरीका और ईरान के बीच तनाव के मद्देनज़र ईरान के विमान क्षेत्र से नहीं गुजरने का फैसला किया। - आई सी सी विश्‍वकप क्रिकेट में भारत ने अफगानिस्‍तान को 11रन से हराया! -महिलाओं की एफ आई एच सीरिज फाइनल के खिताब के लिए कल हिरोशिमा में भारत का सामना जापान से होगा।