पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाटा AIG कंपनी की ओर से डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।