उत्तरप्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से कपिल देव शर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की हमें वनों की आवश्यकता क्यों है वन हमारे लिए बहुत फायदेमंद हैं वे विभिन्न कार्य करते हैं। और पेड़, पौधे ऑक्सीजन छोड़ते हैं जिसे हम सांस लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड में लेते हैं। पेड़ों, पौधों की जड़ें मिट्टी को बांधती हैं और इस प्रकार वे मिट्टी के क्षरण को रोकती हैं। जिनसे हमें ईंधन लकड़ी, चारा, जड़ी-बूटियाँ, लाख, गम आदि मिलते हैं। वन प्राकृतिक आवास और जंगली जानवरों का घर है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण बड़ी मात्रा में प्राकृतिक वनस्पति नष्ट हो जाती है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, युवा पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए और लोगों को पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूक करना चाहिए